जलबेहड़ा हेड पर किसानों के साथ बातचीत करते सांसद नवीन जिंदल।
कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मारकंडा नदी का वाटर लेवल बढ़ने से किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। उसके लिए ई-क्षति पूर्ति पोर्टल खोला गया है। किसान अपनी खराब हुई फसल का रजिस्ट्रेशन करवाएं, ताकि मुआवजा मिल सके। इसको लेकर अलग-अलग कैटेगरी बन
.
नवीन जिंदल आज (शुक्रवार को) कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद के जलबेहड़ा, नैसी व ठसका मीरांजी में मारकंडा नदी से आई बाढ़ इफैक्टेड एरिया का दौरा कर रहे थे। जिंदल ने जलबेहड़ा हेड पर किसानों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बैठक करके नदी में जलभराव से होने वाले नुकसान को रोकने पर मंथन भी किया।
अधिकारियों से मारकंडा नदी के बारे में पूछते सांसद जिंदल।
तटबंध किए जाएंगे मजबूत : जिंदल
नवीन जिंदल ने कहा कि मारकंडा के तटबंधों को मजबूत किया जाएगा। साथ ही जहां इसकी चौड़ाई कम है, वहां शीट पाइल रिटेनिंग वॉल लगाने की योजना भी अधिकारी तैयार करें, ताकि मिट्टी के कटाव को रोका जा सके। अधिकारी एरिया के किसानों के साथ बैठक करके समस्या का स्थायी समाधान करने पर जोर दें। कोई मास्टर प्लान तैयार करें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति इस क्षेत्र में उत्पन्न ना हो।
बारिश के बाद बनेंगी सड़कें
सांसद ने कहा कि बाढ़ जैसी इमरजेंसी से निपटने के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बारिश के बाद सड़कों का निर्माण शुरू करवाएंगे। इसे लेकर राज्य सरकार गंभीर है। कुछ समय बाद सांसद खेल महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।
