रांची में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। घटना खेलगांव के पास हुई। छात्रा स्कूटी से मंदिर जा रही थी और इसी दौरान एक स्कूल बस ने उसे टक्कर मार दी। स्कूटी पर छात्रा का छोटा भाई भी सवार था, जिसकी हादसे में जान बच गई।
.
छात्रा हेलमेट लगाई थी पर बस की टक्कर से वो सड़क पर गिर गई। इसके बाद बस का पहिया उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
स्कूटी सवार छात्रा का छोटा भाई बस की टक्कर से सड़क की दूरी ओर गिर गया, जिससे वो जख्मी हुआ है। इधर, हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम लगा दिया।
