मुख्य बातें

बलरामपुर में महिला की करंट लगने से मौत: महुआ बीनने निकली थी, अवैध तार की चपेट में आई, पुलिस ने शुरू की जांच – Balrampur (Ramanujganj) News




छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाडीह में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला का झुलसा हुआ शव जंगल किनारे मोरनियापारा स्थित कोड़ाकू समाज की बस्ती के पास मिला। मृतक महिला की पहचान लगभग 50 वर्षीय सुकेशी कोड़ाकू के रूप में हुई है, जो मोहल्ले के निवासी रामसाय कोड़ाकू की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार, सुकेशी भोर में लगभग 5 बजे महुआ बीनने के लिए घर से निकली थीं। सुबह उनका झुलसा हुआ शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंडा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया महिला की मौत हाई वोल्टेज करंट लगने से हुई प्रतीत हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवरों या सूअरों का शिकार करने के लिए अवैध रूप से नंगे तार बिछाए गए होंगे, जिनकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के बाद तारों को हटाया गया था या नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे तथ्य सामने आ पाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *