मुख्य बातें

अंबाला स्टेशन पर यात्री के महिला टीसी ने की मारपीट: वीडियो बना रहे यात्रियों से भी हुई बहस; रेलवे बोला जांच कराएंगे – Ambala News

अंबाला स्टेशन पर यात्री के महिला टीसी ने की मारपीट:  वीडियो बना रहे यात्रियों से भी हुई बहस; रेलवे बोला जांच कराएंगे – Ambala News


अंबाला कैंट स्टेशन का फ़ाइल फोटो

हरियाणा के अंबाला के कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात को टीसी ने यात्री की पिटाई कर दी। इससे प्लेटफार्म नंबर दो पर अफरातफरी मच गई। रेलवे प्रशासन ने मामले में जांच की बात कही है।

.

दरअसल, गाड़ी संख्या 15934 अमृतसर तिनसुखिया एक्सप्रेस शनिवार रात को अपने निर्धारित समय से अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंची इसी दौरान महिला टिकिट चेकिंग स्टाफ ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। कई लोगों ने इसका विरोध तक किया लेकिन, महिला टीसी ने एक न सुनी और युवक में 4-5 ठप्पड़ जड़ दिए।

यात्रियों ने वीडियो बनाने का किया प्रयास

वहीं, मारपीट के दौरान अंबाला कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर मौजूद अन्य यात्रियों ने घटना को देखते हुए उसका वीडियो बनाना शुरू किया तो टीसी ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान अन्य टीसी भी घटना स्थल पर आ गए। 20 मिनट तक ये हंगामा चला। अन्य रेल कर्मी और यात्री तमाशा देखते रहे। जिसके बाद ट्रेन के साथ युवक को वापस रवाना कर दिया गया।

महिला टीसी बोली- नशे में था युवक

वहीं, इस मामले में जब टीसी से बात की गई तो उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि युवक नशे में था। वो जनरल की टिकिट में स्लीपर कोच में सफर कर रहा था। इस दौरान टीसी ने जब उसकी टिकिट बनाने के लिए कहा तो वो नशे में हाथ पकड़ने लगा। टीसी का कहना था कि उसने कई बार हाथ पकड़ने का प्रयास किया इसलिए मजबूरन हाथ उठाना पड़ा। हालांकि उसकी रसीद काटकर उसे ट्रेन से ही रवाना कर दिया।

यात्री बोला- हाथ पकड़ने जैसी कोई बात नहीं

वहीं, ये सब घटना देख रहे यात्री ने बताया कि हाथ पकड़ने जैसी तो कोई घटना ही नहीं हुई। माना जा सकता है कि युवक नशे में था लेकिन, फिर तो टीसी की ज़िम्मेदारी अधिक बन जाती है। टीसी को आरपीएफ़ बुला कर युवक को ट्रेन से उतारना था।

यात्री मनोज कुमार ने बताया कि महिला टीसी ने आकर युवक के साथ मारपीट कर दी। जैसे ही मैंने फोन निकालकर रिकॉर्डिंग का प्रयास किया तो मुझे अन्य टीसी ने आकर घेर लिया। जब तक मेरा फोन चेक नहीं किया गया तब तक मुझे छोड़ा नहीं गया। इस दौरान मुझसे बहस हुई। मनोज ने आगे कहा कि जो यात्री नशे में यात्रा कर रहा है उसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से यही उतारना था। लेकिन, टीसी अगर उसे उतार देतीं तो वे गलत साबित हो सकतीं थीं। उनको मौके पर ही पुलिस बुलानी थी।

रेलवे प्रशासन बोला- जांच कराएंगे

वहीं, इस मामले को लेकर रेलवे प्रशासन ने जांच की बात कही है। जो भी घटना से जुड़े फेक्ट्स सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *