मुख्य बातें

अमेठी में पुलिस मुठभेड़: गोकशी की योजना बना रहे दो भाई गिरफ्तार, तमंचे और गोकशी के उपकरण बरामद – Bahadurpur(Amethi) News

अमेठी में पुलिस मुठभेड़:  गोकशी की योजना बना रहे दो भाई गिरफ्तार, तमंचे और गोकशी के उपकरण बरामद – Bahadurpur(Amethi) News


मोहम्मद नौशाद खान | बहादुरपुर(अमेठी), अमेठी जिला2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस मुठभेड़।

अमेठी के थाना जायस पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गोकशी की योजना बना रहे दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जायस अमरेन्द्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अनूप कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी।

मुखबिर ने बताया कि 12 सितंबर 2025 को सराय महेशा में गोकशी की घटना करने वाले अभियुक्त मुर्गी फार्म के पास फिर से गोकशी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अभियुक्तों ने फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त घायल हुए। पकड़े गए अभियुक्तों में आजाद (28 वर्ष) और सिरताज (32 वर्ष) शामिल हैं। दोनों कंचाना गांव के रहने वाले हैं और अल्लू के पुत्र हैं।

दोनों से 2 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस और 3 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। मौके से एक लकड़ी का ठीहा, चाकू, लोहे का चापड़, रस्सियां, टॉर्च, काली पन्नियां और प्लास्टिक की बोरियां भी मिलीं। साथ ही बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसके कागजात अभियुक्त नहीं दिखा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *