मुख्य बातें

राजसमंद में धर्मांतरण विरोधी बिल पास होने पर खुशी जताई: व्यापारियों ने राजनगर में नारेबाजी करते हुए मिठाइयां बांटी – rajsamand (kankroli) News

राजसमंद में धर्मांतरण विरोधी बिल पास होने पर खुशी जताई:  व्यापारियों ने राजनगर में नारेबाजी करते हुए मिठाइयां बांटी – rajsamand (kankroli) News

राजसमंद में व्यापारियों ने धर्मांतरण विरोधी बिल पर खुशी जताई, व्यापारियों ने राजनगर में नारेबाजी करते हुए मिठाइयां बांटी। 

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को धर्मांतरण रोकने संबंधी विधेयक पारित होने पर राजसमंद के व्यापारियों ने खुशी जताई। व्यापारियों ने बस स्टैंड राजनगर पर मिठाई बांटकर इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राज्य सरकार को बधाई दी।

.

व्यापारियों ने कहा कि इस बिल के पारित होने से अब प्रदेश में जबरन, छल, प्रलोभन, विवाह अथवा अन्य किसी भी माध्यम से होने वाले अवैध धर्मांतरण पर कड़ी रोक लगेगी। विशेष रूप से मेवाड़ क्षेत्र के आदिवासी इलाकों में पिछले वर्षों में धर्मांतरण की घटनाओं से समाज में असंतोष और चिंता का माहौल था। यह कानून गरीब, अशिक्षित और वंचित वर्ग के संरक्षण के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच साबित होगा।

इस अवसर पर नर्बदा शंकर पालीवाल, कमलेश कोठारी, मान सिंह बारहठ, प्रदीप खत्री, सुनील पालीवाल, प्रहलाद वैष्णव, एडवोकेट भरत पालीवाल, लीलेश खत्री, अनिल खंडेलवाल, भेरूलाल नंदवाना, खेमराज कुमावत, गिरीश पालीवाल, भवानी जोशी, रिंकू साहू, लक्ष्मण सिंह राव, राजकुमार सेन, कैलाश निष्कलंक, ललित पालीवाल, विकास पालीवाल, मधुसूदन सोनी, बसंत प्रजापत, रतन साहू, जगेंद्र पालीवाल, दुर्गेश पालीवाल सहित व्यापारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *