मुख्य बातें

किन्नौर में बस स्टैंड पर लैंडस्लाइड से मकान खतरे में: 9 दिन बाद भी सुरक्षा के लिए कोई कार्रवाई नहीं की, सड़क संपर्क टूट – Kinnaur News

किन्नौर में बस स्टैंड पर लैंडस्लाइड से मकान खतरे में:  9 दिन बाद भी सुरक्षा के लिए कोई कार्रवाई नहीं की, सड़क संपर्क टूट – Kinnaur News

शुक्रवार को छितकुल-रकछम रूट पर सड़क धंसने से ट्रक लटका था।

किन्नौर के पर्यटन स्थल सांगला में शुक्रवार को लैंडस्लाइड की घटना ने स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। करोड़ों रुपए की लागत से निर्मित बस स्टैंड और आसपास के मकान अब खतरे की जद में हैं।यह बस स्टैंड 2016 में तत्कालीन सीएम वीरभद्र सिंह और वर्तमान राजस

.

इस साल लगातार बारिश के कारण 2 सितंबर को भी बस स्टैंड के पास लैंडस्लाइड हुआ था। चिंता की बात यह है कि लैंडस्लाइड के 9 दिन बाद भी बस अड्डे की सुरक्षा के लिए कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। टोंगटोंगचे नाले में कॉन्क्रीट की सुरक्षा दीवार न होने से सांगला और छितकुल को जोड़ने वाली सड़क का संपर्क टूटने का भी खतरा है।

सांगला के तहसीलदार हर दयाल सिंह ने बताया कि फिलहाल सड़क यातायात को कामरू वैकल्पिक मार्ग की तरफ मोड़ दिया गया है। बीआरओ 68 आरसीसी के ओसी प्रदीप सिंह ने कहा कि वे तहसीलदार के साथ मौके का निरीक्षण करेंगे और मार्ग बहाली के लिए जल्द कदम उठाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *