मुख्य बातें

बुर्का पहने महिला ने मंगलसूत्र काटने का प्रयास किया: गाजीपुर में भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, पूछताछ जारी – Ghazipur News

बुर्का पहने महिला ने मंगलसूत्र काटने का प्रयास किया:  गाजीपुर में भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, पूछताछ जारी – Ghazipur News

गाजीपुर के भीड़भाड़ वाले आलम पट्टी बाजार में एक बुर्का पहने महिला पर दिनदहाड़े मंगलसूत्र चोरी करने का प्रयास करने का आरोप लगा है। भीड़ ने आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यह घटना आलम पट्टी बाजार में हुई, जहां अभईपुर निवासी सरोज देवी खरीदारी कर रही थीं। पीड़िता के अनुसार, उनके पास खड़ी बुर्का पहने महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर बड़ी सफाई से उनका मंगलसूत्र काटने की कोशिश की। पुलिस आरोपी को थाने ले गई सरोज देवी ने बताया कि मंगलसूत्र कटकर नीचे गिर गया था, लेकिन उनकी नजर तुरंत उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे उठा लिया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी महिला ने मंगलसूत्र छीनने का दोबारा प्रयास किया, जिसके बाद सरोज देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिला थाना पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद आलम पट्टी बाजार में काफी देर तक यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। लोगों ने पीड़िता सरोज देवी की सतर्कता की सराहना की, जिनकी सूझबूझ से न केवल मंगलसूत्र बच गया, बल्कि आरोपी भी पकड़ी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *