विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते बजरंगदल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया।
झांसी में विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल ने शुक्रवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में बजरंग दल ज्वाइन संगठन का शुभारंभ किया गया। जिसमें युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान बजरंग उन्होंने कहा कि अब हम दो हमारे तीन पर आध
.
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में हुआ बजरंग दल का कार्यक्रम।

कार्यक्रम में भाग लेते बजरंग दल के कार्यकर्ता।

गांधी ऑडिटोरियम से शुरू किया हम दो हमारे तीन का अभियायान।
यहां संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि समूचे राष्ट्र में बजरंग दल ‘रामदूत’ की तरह काम कर रहा है। अपराधों पर अंकुश और हिंदू समाज की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। देश में बढ़ते लव जिहाद जैसे मुद्दों पर दल पूरी निष्ठा से काम कर रहा है।
उन्होंने संभल में जब हिंदुओं पर अत्याचार हुआ, तब भी बजरंग दल ने रामदूत की तरह उनकी सुरक्षा की। अपराधियों पर कार्यवाही कराना हमारी जिम्मेदारी है। नीरज दौनेरिया ने कहा कि हिंदू समाज को चेतना की आवश्यकता है। हर घर में ‘हम दो हमारे तीन’ का संकल्प लेना आवश्यक है, ताकि 2047 तक जनसंख्या में असंतुलन न हो।
हिंदुओं को चेतना की आवश्यकता है। 2047 तक मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या की बढ़ोतरी न होने पाए यह संकल्प बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने कंधों पर ले रखा है। कहा कि संभल से 1978 में करीब दो महीने तक दंगे में सैंकड़ों हिन्दुओं की भगाया गया है। परिवार नियोजन का पालन अब हिंदुओं में कर लिया है। उन्होंने हिंदुओं की जनसंख्या की बढ़ोतरी करने पर जोर दिया है।
उन्होंने बताया कि 21 सितम्बर से बजरंग दल स्कूलों में जाकर छात्रों को लव जिहाद और नशे से बचाव के प्रति जागरूक करेगा। हिमाचल प्रदेश के उदाहरण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि करीब 31 प्रतिशत स्कूली बच्चे ड्रग्स और नशे की तमाम गतिविधियों से प्रभावित हैं, जिन्हें जागरूक करने की जरूरत है।
विश्वविद्यालय के शिक्षकों को बताईं भविष्य की चुनौतियां
कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की और उन्हें विश्व हिंदू परिषद के उद्देशों से अवगत कराते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने वाल्मीक समाज के साथ महानगर की नई बस्ती में बैठक भी की। इस दौरान विहिप के विभाग संगठन मंत्री सोमेंद्र सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक शिवम व प्रथम समेत जिले के पदाधिकारी व सैकंडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
