मुख्य बातें

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आज पटना में करेंगे बड़ा ऐलान: सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा- जीतेगा बिहार, चमकेगा बिहार – Patna News

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आज पटना में करेंगे बड़ा ऐलान:  सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा- जीतेगा बिहार, चमकेगा बिहार – Patna News


फिल्मी पर्दे से समाजसेवा तक आपकी पहचान बनाने वाले और असल जिंदगी में लोगों के ‘रियल हीरो’ बने सोनू सूद का एक सोशल मीडिया पोस्ट बिहार की राजनीति में हलचल मचा रहा है। सोनू सूद ने ‘एक्स’ पर लिखा— “जीतेगा बिहार, चमकेगा बिहार, 13 सितंबर को बड़ी घोषणा करूंग

.

उनके इस एक पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सोनू सूद किसी पार्टी के लिए चुनावी प्रचार करने जा रहे हैं या फिर बिहार के लिए कोई बड़ा सामाजिक अभियान शुरू करने वाले हैं।

सोनू सूद का बिहार कनेक्शन

सोनू सूद का बिहार से खास जुड़ाव पहले से रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जब देशभर में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का संकट खड़ा हुआ था। तब सोनू सूद ने बड़ी संख्या में बिहार के लोगों को बस, ट्रेन और फ्लाइट की मदद से उनके गांव तक पहुंचाया।

इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने बिहार के कई छात्रों को छात्रवृत्ति और पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। 2021 में उन्होंने बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री भेजी थी। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी वे सक्रिय रहे और जरूरतमंदों को दवाइयों से लेकर इलाज तक की मदद मुहैया कराई।

सोनू के पोस्ट को बिहार चुनाव से जोड़ रहे लोग

इसी वजह से उनका यह नया पोस्ट सिर्फ एक सामान्य घोषणा नहीं मानी जा रही। लोग इसे बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, सोनू सूद ने अब तक साफ नहीं किया है कि उनकी घोषणा राजनीतिक होगी या सामाजिक। लेकिन यह तय है कि आज 13 सितंबर को उनकी घोषणा बिहार की सियासत और समाज दोनों में असर डालेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *