मुख्य बातें

आनंद मोहन बोले-भूरा बाल तय करेगा, अगला CM कौन होगा: देर रात पूर्णिया GMCH पहुंचे तेजस्वी, बोले- PM सिर्फ जुमला सुनाने आएंगे – Bihar News

आनंद मोहन बोले-भूरा बाल तय करेगा, अगला CM कौन होगा:  देर रात पूर्णिया GMCH पहुंचे तेजस्वी, बोले- PM सिर्फ जुमला सुनाने आएंगे – Bihar News


बिहार में चुनाव है, ऐसे में नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई। पूर्व सांसद आनंद मोहन का कहना है कि चुनाव में ‘भूरा बाल’ वाले निर्णय करेंगे कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

.

वहीं, चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव काफी एक्टिव हैं। शनिवार देर रात उन्होंने पूर्णिया GMCH का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने PM मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर भी तंज कसा है।

इधर, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 5 मूल मंत्र दिए हैं। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने कहा कि विपक्ष हार मान चुका है।

बिहार में चुनावी माहौल के बीच सियासी उठापटक, बयानबाजी से जुड़ी हर अपडेट्स जानिए…

तेजस्वी बोले- PM जुमलों का बारिश करने पूर्णिया आ रहे

तेजस्वी यादव, शनिवार देर रात पूर्णिया के GMCH पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और वहां भर्ती मरीजों से बातचीत भी की। अस्पताल की हालत देखकर वे नाराज हो गए।

नेता प्रतिपक्ष NDA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, NDA सरकार के 20 सालों में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बदहाल हुआ है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, ‘GMCH में 80% चिकित्सकों के पद रिक्त हैं। GMCH में एक भी स्थायी ड्रेसर नहीं है। पूरे कॉलेज और हॉस्पिटल में केवल 4 OT सहायक हैं। 23 विभाग में से अनेक विभाग बंद हैं।’

इसे लेकर तेजस्वी ने X पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने PM मोदी पर तंज कसा है। तेजस्वी ने लिखा-

‘कल प्रधानमंत्री मोदी जी जुमलों की बारिश करने सीमांचल के पूर्णिया आ रहे हैं। इतने बड़े पद पर विराजमान होने के बाद भी ओछी और छोटी बातें करने से पहले उन्हें बिहार की अपनी 20 सालों और केंद्र की 11 सालों की डबल इंजन सरकार की बड़ी-बड़ी खामियां नहीं दिखेंगी?

प्रधानमंत्री मोदी जी बिहार में 20 वर्षों की NDA सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी, एनडीए सरकार की विफलताओं, इलाज के नाम पर गरीबों से लूट, बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था तथा डबल इंजन के डबल जंगलराज पर प्रवचन अवश्य देंगे।

आनंद मोहन बोले- भूरा बाल तय करेगा, सिंहासन पर कौन बैठेगा

‘भूरा बाल’(भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और लाला) तय करेगा कि सिंहासन पर कौन बैठेगा।’

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने शनिवार को मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कही। आनंद मोहन मुजफ्फरपुर के होटल लिच्छवी में रघुवंश प्रसाद सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे।

वहां उन्होंने कहा, ‘कोई चिराग पासवान से लड़ रहा है, कोई जीतन राम मांझी से। कोई नीतीश से तो कोई लालू से। पर अंत में ‘भूरा बाल’ वाले निर्णय करेंगे। ‘भूरा बाल’ साफ करने की बात करने वाले और इमरजेंसी लगाकर जनता को कैद करने वाले देश नहीं चला सकते।’

आनंद मोहन ने गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा, ‘गोडसे ने देश को पीछे धकेल दिया। अब सावरकर की प्रतिमा बनाई जा रही है, यह चिंता की बात है।’

बिहार की राजनीति से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *