मुख्य बातें

जामताड़ा में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ – Jamtara News

जामताड़ा में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ – Jamtara News

.

खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत आउटडोर स्टेडियम, जामताड़ा में त्रिदिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आईटीडीए के परियोजना निदेशक जुगनू मिंज और जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जुगनू मिंज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन और खेल भावना विकसित होती है, साथ ही बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन का अहम हिस्सा है और खेलों के माध्यम से भी विद्यार्थी अपना करियर बना सकते हैं। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, फतेहपुर की टीम विजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम को एडीपीओ मनोज कुमार और अन्य अतिथियों ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *