मुख्य बातें

नारनौल पुलिस की होटल पर रेड, 3 लड़कियां मिली: पूर्वांचल की रहने वाली; संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, मानव तस्करी का केस दर्ज – Narnaul News

नारनौल पुलिस की होटल पर रेड, 3 लड़कियां मिली:  पूर्वांचल की रहने वाली; संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, मानव तस्करी का केस दर्ज – Narnaul News

नारनौल के इस होटल में की गई छापेमारी

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में पुलिस ने एक होटल पर रेड मारकर होटल संचालक व मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने होटल से तीन लड़कियों को भी बरामद किया। ये लड़कियां पूर्वांचल की बताई जा रही है। वहीं तीन युवक भी पुलिस को मिले थे। इन सभी को आईडी देखने के बाद

.

शहर थाना पुलिस एक मामले की निशानदेही के लिए शहर के सिंघाना रोड स्थित थ्री आर होटल में गई थी। इस दौरान पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां पर पुलिस को तीन लड़की व तीन लड़के भी मिले।

पूर्वांचल के राज्यों की थी लड़कियां

जिस पर पुलिस ने उनकी आईडी चेक की तो आईडी में उनका पता पूर्वांचल के राज्यों का मिला। वहीं लड़कों का पता स्थानीय ही था। जिस पर पुलिस ने गांव गांवड़ी जाट के होटल संचालक मनदीप तथा मुखौता के मैनेजर दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है।

मानव तस्करी का मामला दर्ज

इन पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस एक मामले में होटल में गई थी। इस दौरान वहां पर लड़कियां मिली। जिसके बाद पुलिस ने मानव तस्करी का मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *