मुख्य बातें

रोहतक कांग्रेस MLA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला प्रधान गुस्साए: बैठने की जगह न मिली तो नाराज होकर चले गए रंगा; MLA मनाने के लिए दौड़े – Rohtak News

रोहतक कांग्रेस MLA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला प्रधान गुस्साए:  बैठने की जगह न मिली तो नाराज होकर चले गए रंगा; MLA मनाने के लिए दौड़े – Rohtak News


ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान रंगा नाराज होकर गाड़ी में बैठ गए। विधायक भारत भूषण बत्रा उन्हें मनाने के लिए पीछे-पीछे गए।

हरियाणा के रोहतक में रविवार को कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीट को लेकर विवाद हो गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक बत्रा की एक साइड शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी बैठ गए, जबकि दूसरी साइड रोहतक से मेयर का चुनाव लड़ चुके सूरजमल

.

जैसे ही बलवान रंगा विधायक के पास पहुंचे तो उन्हें सीट नहीं मिली। तभी वह नाराज होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर बाहर चले गए। उन्हें मनाने के लिए विधायक भारत भूषण बत्रा पीछे-पीछे गए। बलवान रंगा अपनी कार में बैठकर निकलने ही वाले थे कि बत्रा ने उनसे बात की। वह रंगा को मनाकर अंदर लेकर आए और अपने साइड में बैठाया। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई।

रोहतक में पत्रकारों से बात करते विधायक बीबी बत्रा।

3 पॉइंट्स में जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले क्या हुआ…

  • सामाजिक मुद्दों पर बुलाई थी प्रेस कॉन्फ्रेंस: कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने एक निजी होटल में सामाजिक मुद्दों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। विधायक के बैठने के लिए दो सीटों वाला एक सोफा लगाया गया था। इस सोफे पर विधायक भारत भूषण बत्रा और कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी बैठे। सोफे के बगल में एक और सोफा लगा था, जिस पर मेयर का चुनाव लड़ चुके सूरजमल किलोई बैठे थे। इस प्रकार, विधायक के एक तरफ कुलदीप केडी और दूसरी तरफ सूरजमल किलोई थे।
  • रंगा आए तो सीट नहीं मिली: प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलवान सिंह रंगा आ गए। जब वे विधायक के पास पहुंचे, तो उन्हें बैठने के लिए जगह नहीं मिली। उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में विधायक बत्रा से कहा कि यहां तो बैठने की जरूरत ही नहीं है और इतना कहकर वे बाहर की तरफ निकल गए।
  • नाराज होकर कार में जाकर बैठे रंगा: विधायक बत्रा और कुलदीप केडी बलवान सिंह रंगा के पीछे-पीछे गए। बलवान रंगा अपनी कार में बैठ गए। विधायक बत्रा ने कार की खिड़की खोली और रंगा को मनाने लगे। लगभग 2 मिनट तक विधायक ने उनसे बात की, जिसके बाद रंगा उनके साथ चलने के लिए राजी हो गए। विधायक ने अंदर तीन सीटों वाला सोफा लगवाया, जिस पर बत्रा के एक तरफ कुलदीप केडी और दूसरी तरफ बलवान रंगा बैठे।
पत्रकारवार्ता में विधायक के साथ बैठे कुलदीप केडी (बाएं) व बलवान रंगा (दाएं) ।

पत्रकारवार्ता में विधायक के साथ बैठे कुलदीप केडी (बाएं) व बलवान रंगा (दाएं) ।

विवाद पर बत्रा और रंगा ने क्या कहा…

  • भारत भूषण बत्रा: कांग्रेस विधायक ने कहा कि वहां कोई बात नहीं हुई। बलवान रंगा हमारे कर्मठ साथी हैं और उनकी कोई नाराजगी नहीं है। वो हमारे साथ पत्रकारवार्ता में मौजूद थे और किसी से कोई गिला शिकवा नहीं है। कांग्रेस के सभी सदस्य हमारे सम्मानित हैं।
  • बलवान रंगा: कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का कोई डेकोरम होता है। मैं जिलाध्यक्ष हूं और मेरी सीट विधायक के साथ होनी चाहिए, जबकि विधायक के साथ दूसरे लोग ही बैठे हुए हैं, जिनके पास कोई पद भी नहीं है। मैं व्यवस्था को लेकर थोड़ा नाराज हो गया था।

अब जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक बत्रा ने क्या-क्या कहा…

  • तालाब पर कब्जा: विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा कि पीर बोधी पर 13-14 एकड़ में जोहड़ (तालाब) था, जिस पर लोगों ने कब्जा करके उसे केवल 3 या 4 एकड़ में छोड़ दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कब्जों को हटवाकर तालाब को दोबारा 13-14 एकड़ में बनाया जाए।
  • जलाशय के लिए जमीन की मांग: बत्रा ने आगे कहा कि शहर को चौथे वाटर वर्क्स की जरूरत है, लेकिन जब तिलियार के पास कोने में 10 एकड़ जमीन मांगी गई तो मंत्री अरविंद शर्मा ने जगह देने से इनकार कर दिया। इस मामले में मुख्यमंत्री से मांग की गई है, ताकि जलाशय के लिए जमीन मिल सके और पानी की समस्या का समाधान हो सके।
  • विकास के लिए 417 करोड़ रुपए की मांग: विधायक ने कहा कि पिछले दिनों DC सचिन गुप्ता ने कहा था कि 252 करोड़ रुपए की ग्रांट मिली है, जिससे विकास के कार्य होंगे। वह पैसा विकास कार्यों में ही लगना चाहिए। साथ ही, जो बाकी एस्टीमेट बनाकर दिया गया है, उस बजट को भी पास करके रोहतक का विकास करना चाहिए। मुख्यमंत्री से मांग है कि विकास कार्यों के लिए 417 करोड़ दिए जाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *