मुख्य बातें

बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दौरा किया: बोलीं- नगर परिषद चुनावों में सरेआम गुंडागर्दी हो रही, केंद्र सरकार पर साधा निशाना – Bathinda News

बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दौरा किया:  बोलीं- नगर परिषद चुनावों में सरेआम गुंडागर्दी हो रही, केंद्र सरकार पर साधा निशाना – Bathinda News

बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने गांव घुद्दा स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती तेल कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और नगर निगम व नगर परिषद चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) पर ‘दादागिरी’ का आरोप लगाया। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि युद्ध छिड़ने के कारण इसका असर अन्य देशों पर पड़ना स्वाभाविक था। उन्होंने पिछले सत्र में यूरिया की समस्या का मुद्दा भी उठाया था, जिसमें कहा गया था कि यूरिया उन देशों से बड़ी मात्रा में आता है और किसानों को बुवाई के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बादल ने कहा कि जहां युद्ध होता है, वहां कुछ भी नियंत्रण में नहीं रहता, लेकिन सरकार कहती है कि सब कुछ नियंत्रण में है। उन्होंने जोर दिया कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण महंगाई बढ़ रही है। सांसद बोलीं- पंजाब सरकार खुद ही उलझनों में फंसी आम आदमी पार्टी में चल रहे पंजाब बनाम दिल्ली विवाद पर हरसिमरत कौर बादल ने अफसोस जताते हुए कहा कि सरकार खुद ही उलझनों में फंसी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में बल का प्रयोग किया गया था, और अब नगर निगम व नगर परिषद चुनावों में सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है। उन्होंने बताया कि भुच्चो मंडी में अकाली दल के अध्यक्ष के बेटे को बुरी तरह पीटा गया। लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और कुछ लोगों का अपहरण भी किया जा रहा है। बादल ने मेयर के पिता मेहता साहब पर ‘सारी हदें पार करने’ का आरोप लगाया। हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि जो विधायक खुद अपनी ही पार्टी में ‘बेकार’ साबित हो रहे हैं, उन्हें लगता है कि वे अपने पैसे के दम पर पूरी कमेटी पर जबरदस्ती कब्जा कर लेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे लोगों से सावधान रहें जो पैसे और जोर-जबरदस्ती से चुनाव जीतना चाहते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *