नारनौल में पुलिस द्वारा पकड़ी गई गाड़ी
हरियाणा के नारनौल में महेंद्रगढ़ पुलिस ने करनाल के असंध में एक्सीडेंट करके भागी एक काले रंग की स्कॉर्पियो को पकड़ लिया। रात 11:05 बजे नारनौल के कंट्रोल रूम में करनाल कंट्रोल रूम से एक सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी असंध
.
जाट गुवानी टोल प्लाजा पर, थाना सदर नारनौल की टीम ने टोल के कैमरा रूम से संपर्क साधा। पता चला कि गाड़ी टोल बैरियर को तोड़कर गलत दिशा से नारनौल की तरफ निकल गई है। पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। वहीं, शहर नारनौल के अंदर भी महेंद्रगढ़ रोड और रेवाड़ी रोड पर सख्त नाकाबंदी कर दी गई।
गाड़ी पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करती एसपी
पुलिस की यह घेराबंदी काम आई। डायल 112 की ईआरवी 465 पर तैनात टीम ने होटल नरूला के पास गाड़ी को पकड़ लिया। इस पूरी कार्रवाई में सिर्फ 40 मिनट लगे, जो पुलिस की तत्परता और बेहतरीन समन्वय का प्रमाण है। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने इस सराहनीय कार्य के लिए सभी की सराहना की तथा उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
