एआईसीसी पर्यवेक्षक सीपी जोशी (सेंटर) वरिष्ठ नेता सीपी मित्तल (दाए) जानकारी देते हुए।
अमृतसर में आज यानी बुधवार को कांग्रेस ने जिला प्रधान बनाने की तैयारी के बारे में बताया। एआईसीसी पर्यवेक्षक सीपी जोशी और वरिष्ठ नेता सीपी मित्तल ने जिला प्रधान बनने की प्रक्रिया की जानकारी दी। सीपी मित्तल ने बताया कि यह प्लैनिंग पूरे देश में की जाएगी,
.
उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी है, जिसमें ब्लॉक या जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। मित्तल ने कहा कि कांग्रेस दलित, ओबीसी, एससी, अल्पसंख्यक, आदिवासी, गरीब और महिलाओं सहित हर वर्ग को संगठन में भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। सीपी जोशी ने इस पहल को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रधान का पद संगठन की धड़कन है और लाल बहादुर शास्त्री व गोविंद वल्लभ पंत जैसे बड़े नेता भी इस पद पर रह चुके हैं। जोशी के अनुसार, यह पद आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर बैठकें पूरी हो चुकी- जोशी जोशी ने यह भी बताया कि अमृतसर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर बैठकें पूरी हो चुकी हैं और अब इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की समीक्षा के बाद वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा अंतिम चयन किया जाएगा।
जोशी ने स्पष्ट किया कि उन्हें अमृतसर के दोनों जिलों का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है ताकि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे। उन्होंने बताया कि पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में जिला प्रधान का चुनाव किया जाएगा, जिससे कांग्रेस जमीनी स्तर पर मजबूत होगी।
