मुख्य बातें

पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना: उमस से राहत मिलेगी, 20 तक वापस लौट जाएगा मानसून; नदियों का जलस्तर घट रहा – Jalandhar News

पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना:  उमस से राहत मिलेगी, 20 तक वापस लौट जाएगा मानसून; नदियों का जलस्तर घट रहा – Jalandhar News

पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जानकारी के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना

.

मौसम विभाग ने बताया कि यह बारिश लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत देगी। हालांकि, कहीं-कहीं बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। पंजाब से 20 सितंबर तक मानसून पूरी तरह से लौट जाएगा। जाते-जाते यह राज्य के बीच के इलाकों से गुजरेगा, जिस कारण आज और कल कुछ जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।

तापमान में आएगी गिरावट, उमस से राहत मिलेगी

बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं तापमान की बात करें तो मानसा में अधिकतम 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, इस दौरान किसी तरह की भारी बारिश या तूफान की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

सभी नदियों का घट रहा जलस्तर

बारिश होने से वातावरण में ठंडक घुल जाएगी और मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है। वहीं, लोगों को भी आने-जाने में थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बढ़ी हुई गर्मी और उमस से लोग परेशान थे।

वहीं, पहाड़ों में बारिश कम होने के कारण पंजाब में नदियों का जलस्तर लगातार घट रहा है और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाया गया सफाई अभियान गांव गांव में जारी है।

पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम का अनुमान

अमृतसर- अमृतसर में अधिकतम तापमान 34.2 सेल्सियस तक रहा, हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अमृतसर में अभी तक 651.9 MM बारिश दर्ज की गई है।

जालंधर- जालंधर में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 33.6 सेल्सियस तक रहा। जिले में 902.7 MM बारिश अभी तक दर्ज की गई है।

लुधियाना- लुधियाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अलर्ट है। अधिकतम तापमान 34.1 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, लुधियाना में 798.2 MM बारिश अभी तक हो चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *