मुख्य बातें

राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव: कार्यक्रम घोषित, दो सीटों पर बीजेपी, एक पर कांग्रेस की जीत तय – Jaipur News

राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव:  कार्यक्रम घोषित, दो सीटों पर बीजेपी, एक पर कांग्रेस की जीत तय – Jaipur News

राजस्थान की तीन राज्य सभा सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तीन सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे। 1 जून को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन दाखिल होना शुरू होंगे। 8 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। 9 जून को नामांकनों की जांच होगी और 11 जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 18 जून को सुबह 9:00 से लेकर दोपहर बाद 4:00 तक वोटिंग होगी और इसी दिन 5:00 बजे वोटों की गिनती होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू , बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का 21 जून को कार्यकाल पूरा हो रहा है। बीजेपी ने तीसरा, कांग्रेस ने दूसरा उम्मीदवार नहीं उतारा तो निर्वरोध चुनाव राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनावों में मौजूदा संख्या बल ही बरकरार रहेगा। दो सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस की जीत तय है। बीजेपी अगर तीसरा और कांग्रेस अगर दूसरा उम्मीदवार नहीं उतारती है तो निर्विरोध चुनाव हो सकता है। हालांकि इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। यह दोनों पार्टियों की रणनीति पर निर्भर करेगा। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *