रोहित अवस्थी | भाऊपुर(औरैया), औरैया2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कंटेनर ने बुजुर्ग को कुचला।
औरैया के भाऊपुर में नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में 53 वर्षीय बुजुर्ग राजपाल की मौत हो गई। गुरुवार शाम पांडरी बाबा मंदिर के पास एक अज्ञात कंटेनर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, भाऊपुर निवासी राजपाल (पुत्र घनाराम) शाम करीब 4 बजे हाईवे पर डिवाइडर के किनारे लगी लोहे की ग्रिल को पार कर मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर से इटावा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजपाल को तत्काल 50 शैया अस्पताल, औरैया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात कंटेनर ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद भी नेशनल हाईवे पर यातायात सुचारू रहा और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं हुई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
