मुख्य बातें

27.44 लाख के सामान सहित 4 पकड़ाए: भिंड में 7 दिन पहले की चोरी का मामला; मोबाइल, सोना, रुपए किया था चोरी – Bhind News

27.44 लाख के सामान सहित 4 पकड़ाए:  भिंड में 7 दिन पहले की चोरी का मामला; मोबाइल, सोना, रुपए किया था चोरी – Bhind News

भिण्ड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 27 लाख 44 हजार 800 रुपए कीमती सोने-चांदी के आभूषण और नगदी जब्त की है। आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है। 09-10 सितम्बर 2025 की दरमियानी रात को थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत कचौगरा निवासी फरि

.

अज्ञात चोरों ने सोने-चाँदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर लिया था। मामले में थाना देहात में अपराध क्रमांक 523/25 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस टीम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए लगातार जांच की। साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले और सिर्फ सात दिनों में ही आरोपियों को दबोच लिया गया।

प्रेसवार्ता में सीएसपी निरंजन राजपूत ने बताया कि

चोरी के आरोपियों को पकड़े जाने को लेकर एसपी साहेब असित यादव के मार्ग दर्शन में तफ्तीश की गई थी। आरोपियों को पकड़कर जेल भेजे गये हैं।

27.44 लाख के सामान सहित 4 पकड़ाए:  भिंड में 7 दिन पहले की चोरी का मामला; मोबाइल, सोना, रुपए किया था चोरी – Bhind News

आरोपियों से यह सामान किया जब्त गिरफ्तार आरोपियों से सोने की जंजीर, हार, अंगूठियां, मंगलसूत्र, चूड़ियां, नाक की बाली सहित चाँदी के पायल, बिछिया, दो एंड्रॉयड मोबाइल और 1.33 लाख रुपए नगद बरामद किए गए। कुल बरामद मशरुका की कीमत 27,44,800 रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र सिंह परिहार मिर्धा (60) निवासी गोरमी, सुमित सिंह भदौरिया (20) व मोनू उर्फ मानसिंह भदौरिया (21) निवासी कचौगरा, तथा रनछोर उर्फ मकरंद तोमर (27) निवासी मुरैना शामिल हैं।

इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश शाक्य, साइबर सेल प्रभारी वैभव तोमर समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

प्रेसवार्ता में सीएसपी निरंजन राजपूत ने बताया कि

27.44 लाख के सामान सहित 4 पकड़ाए:  भिंड में 7 दिन पहले की चोरी का मामला; मोबाइल, सोना, रुपए किया था चोरी – Bhind News

चोरी के आरोपियों को पकड़े जाने को लेकर एसपी साहेब असित यादव के मार्ग दर्शन में तफ्तीश की गई थी। आरोपियों को पकड़कर जेल भेजे गये हैं।

27.44 लाख के सामान सहित 4 पकड़ाए:  भिंड में 7 दिन पहले की चोरी का मामला; मोबाइल, सोना, रुपए किया था चोरी – Bhind News

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *