मुख्य बातें

किन्नौर में बादल फटा, दो गाड़ियां बही: NH-5 बंद, मकान बाढ़ की चपेट में आया; नाले उफान पर – Kinnaur News

किन्नौर में बादल फटा, दो गाड़ियां बही:  NH-5 बंद, मकान बाढ़ की चपेट में आया; नाले उफान पर – Kinnaur News


NH-5 पर भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ। 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटा है, नालों में अचानक बाढ़ आ गई। तरंडा पंचायत के थाच गांव में देर रात करीब 12:10 बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई है। निचार क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण यह घटना हुई, जिससे गांव के पास बहने वाले तीन नालों

.

इस बाढ़ से गांव के कई खेतों और बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रवीण मोयान और हरी बिष्ट की दो गाड़ियां भी बाढ़ के पानी में बह गईं। थाच गांव में मस्तान की कंडे में स्थित दोगरी और एक मकान भी बाढ़ की चपेट में आ गया, जिससे दर्जनों लोगों के बगीचे बह गए।

थाच गांव में कार बही।

घर ढहने की कगार पर गांव के आसपास के नालों में आई भयंकर बाढ़ के कारण कई लोगों के घर ढहने की कगार पर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, देर रात कई ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में जंगलों की ओर चले गए। फिलहाल, नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है।

थाच नाले में आई बाढ़ के मलबे के कारण निगुलसरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 5 (NH-5) भी अवरुद्ध हो गया है। निगुलसरी अवरुद्ध पॉइंट पर पत्थर गिरने से मार्ग बाधित हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क बहाली के लिए मशीनें लगा दी हैं और काम जारी है। आज मौसम साफ है और धूप खिली हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *