मुख्य बातें

कुड़मी महतो समाज की मांग का विरोध: आदिवासी समुदाय ने चाईबासा में निकाली विशाल आक्रोश रैली – Chaibasa (West Singhbhum) News

कुड़मी महतो समाज की मांग का विरोध:  आदिवासी समुदाय ने चाईबासा में निकाली विशाल आक्रोश रैली – Chaibasa (West Singhbhum) News

चाईबासा में शुक्रवार को आदिवासी समुदाय ने कुड़मी महतो समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने के प्रस्ताव के विरोध में विशाल आक्रोश रैली निकाली। यह रैली आदिवासी हो महासभा और आदिवासी समन्वय समिति के बैनर तले आयोजित की गई थी। रैली आदिवासी मि

.

यहां प्रदर्शनकारियों ने उपमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान, समुदाय के सदस्यों ने स्थानीय मंत्री, सांसद और विधायक की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने इन जनप्रतिनिधियों पर समुदाय की भावनाओं की अनदेखी करने और ओबीसी का दलाल होने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से कुड़मी महतो समुदाय को एसटी सूची में शामिल न करने की मांग की। इस अवसर पर कालिया जामुदा ने कहा कि महतो कुड़मी समुदाय द्वारा एसटी सूची में शामिल होने की कोशिश आदिवासी समुदाय के अधिकारों पर अतिक्रमण करने की एक बड़ी साजिश है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आदिवासी समुदाय उनकी इस मंशा को सफल नहीं होने देगा और सरकार से उनकी मांगों को खारिज करने का आग्रह किया। जामुदा ने यह भी कहा कि महतो समुदाय द्वारा रेल या हवाई जहाज रोकने से आदिवासियों को कोई फर्क नहीं पड़ता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *