मुख्य बातें

यूपी के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट: सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा, कौशांबी में 2 महिलाओं की मौत – Uttar Pradesh News

यूपी के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट:  सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा, कौशांबी में 2 महिलाओं की मौत – Uttar Pradesh News


यूपी में मानसून फिर एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को 39 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा तो पश्चिमी यूपी में भी मध्यम से तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। अब तक पूरे यूपी में औसत में 3 फीसदी कम बारिश हुई हैं। जबकि पश्च

.

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- बारिश का दौर एक बार फिर से प्रदेश में लौट रहा है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में जोरदार बारिश हुई। सबसे ज्यादा बरसात 52.8 मिमी अंबेडकरनगर में रिकॉर्ड की गई।

सोनभद्र में रिहंद बांध इस साल पांचवीं बार ओवरफ्लो हो गया है। वाटर लेवल 870.4 फीट पार होने पर सिंचाई विभाग ने एक फाटक खोला है। कौशांबी में बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची झुलस गई।

सहारनपुर में 6 से अधिक बरसाती नदियों में अचानक पानी का सैलाब आ गया। शाकंभरी देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए नदी में लोहे का अस्थाई पुल बनाया गया था, जो महज 3 सेकेंड में ढह गया।

सिद्धार्थनगर में बाणगंगा नदी में पानी का स्तर बढ़ने से डैम ओवरफ्लो हो गया और सभी फाटक खोल दिए गए। वहीं, जौनपुर में बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई।

लखीमपुर खीरी में 15 फीट लंबे अजगर ने कुत्ते को निगल लिया। वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर जंगल ले गई, जहां उसने कुत्ते को उगल दिया।

कल की तस्वीरें देखिए-

लखीमपुर में अजगर कुत्ते को निगल गया था। वन विभाग ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

सहारनपुर में बरसाती नदी में अचानक पानी का सैलाब आ गया है। पहाड़ों की बारिश का पानी है।

सहारनपुर में बरसाती नदी में अचानक पानी का सैलाब आ गया है। पहाड़ों की बारिश का पानी है।

सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर 2 से 3 फीट नदी की बाढ़ का पानी भरा है।

सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर 2 से 3 फीट नदी की बाढ़ का पानी भरा है।

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के OT ब्लॉक में 7 फीट लंबा सांप घुस गया।

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के OT ब्लॉक में 7 फीट लंबा सांप घुस गया।

24 घंटे में 71% ज्यादा बारिश हुई बुधवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 8.5 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 5 मिमी से 71% ज्यादा है। वहीं अब तक की बात करें तो 677.9 मिमी हो चुकी है, जबकि अनुमान 703.1 मिमी बारिश का था। ऐसे में इस मानसून सीजन 4% कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

आज किन जिलों में बारिश हो सकती है, जानिए

यूपी में बारिश-बाढ़ से जुड़े वीडियो और अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *