जालंधर| डेविएट कॉलेज के प्रांगण में शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन उन शिक्षकों को समर्पित था जो युवा पीढ़ी को संवारने और समाज को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करने में निरंतर योगदान दे रहे हैं।
.
इस अवसर पर सेठ हुक्म चंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू प्रेम नगर की प्रिंसिपल ममता बहल तथा शिक्षिकाएं मोनिका शर्मा, ममता शर्मा, नवरीशशी, रेनू सहगल और राजवंत कौर को उनके प्रेरणादायक मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अटूट समर्पण के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
