मुख्य बातें

हिमाचल में 46 जगह बादल फटा, 424 की मौत: शिमला में स्कूल के ठीक नीचे लैंडस्लाइड; नेपाल की बारिश से दरभंगा के गांवों में बाढ़

हिमाचल में 46 जगह बादल फटा, 424 की मौत:  शिमला में स्कूल के ठीक नीचे लैंडस्लाइड; नेपाल की बारिश से दरभंगा के गांवों में बाढ़


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Himachal Cloudburst | Uttarakhand Kashmir UP Rajasthan Delhi MP Kerala Alert

शिमला/पटना/दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल में मानसून सीजन शुरू होने के बाद से अब तक 46 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। इसके चलते 98 बार बाढ़ के हालात बने और 146 जगह लैंडस्लाइड हुआ। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 424 लोगों की मौत हुई हैं।

शिमला में शुक्रवार को फेमस एडवर्ड स्कूल के नीचे जमीन धंस गई। लैंडस्लाइड होने से स्कूल गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल बंद कर दिया है। राज्य में 1 जून से 19 सितंबर तक 1021.6mm बारिश (सामान्य से 46% ज्यादा) हुई है।

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बीते दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार की कमला बलान नदी उफान पर है। इससे दरभंगा में घनश्यामपुर प्रखंड के आठ गांवों में पानी भरने से बाढ़ से हालात बने हैं। लोग घर छोड़कर ऊंचाई वाले इलाकों में जा रहे हैं।

देशभर से बारिश-बाढ़ की फोटो…

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में शुक्रवार को बरसाती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में शुक्रवार को बरसाती नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में शुक्रवार को बारिश के बाद नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया।

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में शुक्रवार को बारिश के बाद नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया।

मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल…

आज कैसा रहेगा मौसम…

शहरों में बारिश का हाल…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *