मुख्य बातें

चंडीगढ़ PGI ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान: 2 प्रोफेसरों को मिला फैलोशिप अवॉर्ड, IADR इंडिया डिवीजन का सबसे बड़ा सम्मान – Chandigarh News

चंडीगढ़ PGI ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान:  2 प्रोफेसरों को मिला फैलोशिप अवॉर्ड, IADR इंडिया डिवीजन का सबसे बड़ा सम्मान – Chandigarh News

पीजीआई के 2 प्रोफेसरों को मिला फैलोशिप अवॉर्ड।

चंडीगढ़ का पीजीआई एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका है। यहां के दो प्रोफेसरों ने अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

.

ओरल हेल्थ साइंसेज सेंटर के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. अर्पित गुप्ता को इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर डेंटल, ओरल एंड क्रेनियोफेशियल रिसर्च (IADR) इंडिया डिवीजन की ओर से फैलोशिप अवॉर्ड दिया गया। यह IADR इंडिया डिवीजन का सबसे बड़ा सम्मान है। यह अवॉर्ड उन्हें दांत और ओरल हेल्थ से जुड़ी रिसर्च और उनके योगदान के लिए मिला। नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में इसरो (ISRO) के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने उन्हें यह सम्मान दिया।

लेक्चरर ऑफ द ईयर अवॉर्ड

वहीं, डर्मेटोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. विनय केशव मूर्ति को पेरिस (फ्रांस) में आयोजित यूरोपियन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एंड वेनेरियोलॉजी (EADV) कांग्रेस 2025 में बेस्ट रिसर्चर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड पहले लेक्चरर ऑफ द ईयर अवॉर्ड कहलाता था और इसे रिसर्च और पढ़ाई-लिखाई में बेहतरीन काम के लिए दिया जाता है। डॉ. विनय यह सम्मान पाने वाले दक्षिण एशिया के पहले शोधकर्ता बने हैं।

खास बात यह है कि पीजीआई का डर्मेटोलॉजी विभाग लगातार अपनी पहचान बना रहा है। एडुरैंक की रैंकिंग के मुताबिक पीजीआई का डर्मेटोलॉजी विभाग एशिया में नंबर-1 है और दुनिया में लगातार दो साल से 19वें नंबर पर बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *