मुख्य बातें

पाकुड़ में सीएसपी संचालक से लूट का खुलासा: 23 क्राइम की घटनाओं में शामिल कुख्यात समेत 2 गिरफ्तार, लूट का माल बरामद – Pakur News

पाकुड़ में सीएसपी संचालक से लूट का खुलासा:  23 क्राइम की घटनाओं में शामिल कुख्यात समेत 2 गिरफ्तार, लूट का माल बरामद – Pakur News

गिरफ्तार आरोपियों में मनजीत मुर्मू और कोलेश हांसदा शामिल हैं।

पाकुड़ जिले में 12 सितंबर को सीएसपी संचालक से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 1 लाख 19 हजार रुपए, मोबाइल, मोटरसाइकिल और सोने की बाली बरामद की है।

.

एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी मनजीत मुर्मू के गिरोह का पता लगाया। 18 सितंबर को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह फरार हो गया।

दुमका और गोड्डा में भी वारदातें की हैं

19 सितंबर को जामकुंदर के पास तलाशी अभियान में पुलिस ने बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा। इनकी पहचान शिवतल्ला निवासी मनजीत मुर्मू और कोलबाड़ निवासी कोलेश हांसदा के रूप में हुई। मनजीत के पास से लोडेड देशी कट्टा, स्मार्टफोन और गोली मिली। कोलेश से नगद, पंच फाइटर, दो गोली और मोबाइल बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों ने सीएसपी संचालक से लूट की बात स्वीकार की। इनकी निशानदेही पर लूट के पैसे और पाकुड़ नगर थाना के प्रभारी सीआई से लूटी गई सोने की बाली भी बरामद हुई। एसपी ने बताया कि मनजीत मुर्मू 23 अपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसने दुमका और गोड्डा समेत अन्य जिलों में भी वारदातें की हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *