मुख्य बातें

कपूरथला में मकान से लाखों के जेवर चोरी: दर्शन करने अमृतसर गया था किसान परिवार, दो आरोपी चिह्नित – Kapurthala News

कपूरथला में मकान से लाखों के जेवर चोरी:  दर्शन करने अमृतसर गया था किसान परिवार, दो आरोपी चिह्नित – Kapurthala News

कपूरथला जिले के गांव धालीवाल बेट में एक किसान परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के लिए गया था। इस दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोरों ने सोने के गहने चोरी कर लिए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने

.

लौटने पर घर का गेट मिला बंद

जानकारी के अनुसार पीड़ित मोहन सिंह ने बताया कि वह खेती करते हैं। उनके तीन बेटे हैं, जिनमें से दो कनाडा में रहते हैं। वह अपनी पत्नी और छोटे बेटे तरनवीर सिंह के साथ रहते हैं। सुबह 4 बजे वे परिवार के साथ अमृतसर गए थे। दोपहर साढ़े 12 बजे लौटने पर घर का गेट बंद मिला। अंदर जाने पर खिड़की टूटी हुई थी। कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

जांच में पता चला कि घर से सोने के गहने गायब थे। मोहन सिंह को जानकारी मिली कि रेलवे कालोनी, रइयां अमृतसर के रहने वाले देवा और कृष्णा ने यह चोरी की है। थाना ढिलवां पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *