पुलिस की रेड में पकडे आरोपी (फाइल फोटो)
कपूरथला और लुधियाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े साइबर ठगी गैंग के आरोपी को गिरफ्तार किया है। लुधियाना के डिवीजन नंबर 3 की और से पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। वह राजस्थान के बीकानेर जिले के बेरासर का रहने वाला है। पुलि
.
कपूरथला पुलिस ने 19 सितंबर को फगवाड़ा में एक बड़े साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ किया। जिसमें अमेरिका और कनाडा के लोगों को निशाना बनाया गया था।पुलिस ने पुख्ता जानकारी के बाद रेड की थी। जिसमे आज कारवाही करते पुलिस ने एक और साइबर ठगी गैंग से जुड़े आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार किया।मिली जानकारी के मुताबिक उस दिन पुलिस ने एक निजी होटल में छापेमारी कर 38 लोगों को गिरफ्तार किया था।जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल थीं। इस कार्रवाई में पुलिस ने 40 लैपटॉप,67 मोबाइल फोन और 10 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की थी।यह गैंग फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिका और कनाडा के लोगों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी pop-app के माध्यम से विदेशी नागरिकों के डिवाइस को हैक कर लेते थे।जिसके साथ आरोपी लोगों की मेहनत के पैसे उड़ा लेते थे।यह गैंग रोजाना लगभग 20,000 डॉलर की ठगी करता था।
निजी होटल के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी (फाइल फोटो)
इस मामले में SSP कपूरथला गौरव तूरा से बात की उन्होने बताया कि पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया था। इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर नई गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
