मुख्य बातें

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग कल: बाढ़ नियम समेत कई मुद्दों पर आएंगे प्रस्ताव, 26 से शुरू होने वाले सेशन की बनेगी स्ट्रेटजी – Punjab News

पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग कल:  बाढ़ नियम समेत कई मुद्दों पर आएंगे प्रस्ताव, 26 से शुरू होने वाले सेशन की बनेगी स्ट्रेटजी – Punjab News


पंजाब सरकार ने बाढ़ के मुद्दे पर 26 से 29 सितंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 24 सितंबर को कैबिनेट बैठक बुलाई थी। इस दौरान बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा तैयार किए गए नियमों को मंजूरी दी जाएगी

.

सीएम रिहायश पर होगी मीटिंग

कैबिनेट बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी। इसमें सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही विधानसभा सत्र के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह 26 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। हालांकि, कार्यवाही केवल दो दिन ही चलेगी, क्योंकि 27 और 28 सितंबर शनिवार और रविवार होने के कारण सरकारी अवकाश रहेगा।

कैबिनेट मीटिंग दोपहर 12 बजे सीएम रिहायश पर होगी।

पहले अस्पताल से की थी कैबिनेट मीटिंग

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान 9 सितंबर को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी। इसी बैठक में पंजाब सरकार ने बाढ़ राहत पैकेज का ऐलान किया था। इसमें किसानों को फसलों के नुकसान पर प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा, मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये सहायता, “जिसकी खेत उसकी रेत” योजना, सहकारी समितियों में कर्ज की किस्तों की माफी समेत नौ बड़े फैसले लिए गए थे।

वहीं, आज से स्वास्थ्य बीमा योजना की भी शुरुआत हो रही है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब का दौरा किया था और राज्यों को 1,600 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया था।

24 सितंबर को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग होगी।

24 सितंबर को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *