.
शहर के डुरुआ मध्य विद्यालय के खेल मैदान में एसएसएन मेमोरियल आवासीय विद्यालय के तत्वावधान में बाजकुम फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित सात दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हुआ। फाइनल मैच में सबानो की टीम ने कुजूर ब्रदर्स लातेहार को हराकर खिताब पर कब्ज़ा जमा लिया।
दोनों टीम के खिलाड़ी 45 मिनट तक चले एक भी गोल नहीं दाग सके। इस पर पेनल्टी शूट का सहारा लिया गया। पेनल्टी शूट में सबानो की टीम 5-4 से विजयी हुई। इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष पूनम देवी, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिप सदस्य रामदेव सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुंजर उरांव, एसएसएन की प्रिंसिपल कमला उरांव, मवि डुरुआ के प्राचार्य चंदन सिंह व हाई स्कूल डुरुआ के कृष्णकांत दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल समाप्ति के बाद अतिथियों में विजेता टीम को 10 हजार नगद, शील्ड, मैडल व 40 किलो का खस्सी तथा उप विजेता टीम को 7 हजार नगद, शील्ड, मैडल व 36 किलो का खस्सी, जबकि, तीसरे स्थान पर रहे सरयू की टीम को शील्ड, मैडल व 20 किलो का खस्सी एवं टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहे हेसला की टीम को शील्ड व 15 किलो का खस्सी देकर पुरस्कृत किया। जिप अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा उभर कर सामने आती है। खेल में हार-जीत लगा रहता है। इससे आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की सीख मिलती है। फाइनल मैच में रेफरी की कमल उरांव, लाइनस मैन की राहुल कुमार, विकास उरांव, नवनीत उरांव व उज्जवल उरांव ने निभाई। मौके पर मुखिया प्रवेश उरांव, पंसस उषा देवी, पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह, आयोजन समिति के राजीव उरांव, अध्यक्ष रूपेश उरांव, छोटू उरांव, सकेंद्र उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।
