मुख्य बातें

हिमाचल में युवा SDM पर रेप का आरोप: पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए; वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया – Amb News

हिमाचल में युवा SDM पर रेप का आरोप:  पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए; वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया – Amb News

हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक HAS अधिकारी एवं एसडीएम पर युवती ने रेप का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी एसडीएम से सोशल मीडिया पर बातचीत हुई। एसडीएम ने उसे कई बार अपने ऑफिस बुलाया। डेढ़ महीने पहले जब वह ऑफिस पहुंची, तो एसडीएम ने उसे अपने पर्सनल कक्ष में ले गया। वहां उसने युवती के कंधों पर हाथ रखा और बाजू से पकड़ लिया।

युवती के अनुसार, एसडीएम ने शादी का प्रस्ताव रखा। विरोध करने पर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके 10 दिन बाद एसडीएम ने ऊना विश्राम गृह में किसी और के नाम से कमरा बुक करवाया। रात 10 बजे वहां आकर फिर से जबरन संबंध बनाए।

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया- युवती जब युवती ने शिकायत करने की बात कही, तो एसडीएम ने ऑफिस में बनाई गई वीडियो से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उसने बात करना कम कर दिया। युवती जब उसके घर गई, तो उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया।

ASP बोले- मामले की जांच शुरू की जा चुकी एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने पुष्टि की है कि इस मामले में शिकायत मिली है और पुलिस जांच कर रही है। युवती का मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *