मुख्य बातें

पूर्णिया पूर्व में पंचायत समिति बैठक: यूरिया की कालाबाजारी और जर्जर बिजली तारों पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता – Purnia News

पूर्णिया पूर्व में पंचायत समिति बैठक:  यूरिया की कालाबाजारी और जर्जर बिजली तारों पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता – Purnia News

पंचायत समिति की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि।

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। प्रखंड प्रमुख जियाउल हक की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए।

.

बिक्रमपुर पंचायत के मुखिया डोमन राम ने यूरिया खाद की कालाबाजारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि 266 रुपये निर्धारित कीमत वाली यूरिया को स्थानीय दुकानदार 350 से 400 रुपये में बेच रहे हैं।

पंचायत समिति सदस्य गुड्डू महतो ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कई पंचायतों में जर्जर बिजली तारों से होने वाले खतरे की ओर ध्यान दिलाया। किसानों के खेतों तक बिजली के पोल नहीं पहुंचाए जाने की समस्या भी उठाई गई।जिस दौरान उन्हें ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

कवैया और बीरपुर सहित अन्य पंचायतों की बिजली समस्याओं पर भी चर्चा हुई। प्रखंड प्रमुख जियाउल हक ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को चिन्हित कर लिया गया है।जिसका समाधान जल्द करवाया जाएगा।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेश कुमार केसरी, पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण कुमार भारती, खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी आदित्य कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे। भोगा करियात पंचायत के मुखिया मो. हबीब, रजीगंज पंचायत की मुखिया नगमा देवी, पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी ,पंचायत समिति सदस्य अर्जुन मंडल,बिक्रमपुर पंचायत के मुखिया डोमन राम,पंचायत समिति मो जुबेर आलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *