मुख्य बातें

मंडी में सड़क मरम्मत के दौरान JCB ड्राइवर की मौत: मलबा हटाने के दौरान फिसली मशीन, 50 मीटर नीचे गिरी, पुलिस बोली- उसी का लापरवाही – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में सड़क मरम्मत के दौरान JCB ड्राइवर की मौत:  मलबा हटाने के दौरान फिसली मशीन, 50 मीटर नीचे गिरी, पुलिस बोली- उसी का लापरवाही – Mandi (Himachal Pradesh) News


मंडी में दुर्घटना के दौरान सड़क से 50 मीटर नीचे गिरी जेसीबी।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक सड़क दुर्घटना में JCB ड्राइवर की मौत हो गई। JCB ड्राइवर सड़क पर मलबा हटा रहे थे। इस दौरान मशीन को आगे-पीछे करते समय वह सड़क से फिसल गई। JCB करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। JCB ड्राइवर भी मशीन के साथ नीचे गिर गए।

.

स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस से JCB ड्राइवर को मंडी जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

JCB सड़क से फिसलकर 50 मीटर नीचे गिरी

मंडी जिले के वाखली गांव के कुलदीप सिंह (32) लिंक रोड लाछ की मरम्मत कर रहे थे। भारी बारिश के कारण पंडोह कांढा रोड से लिंक रोड लाछ क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरम्मत के लिए भक्त राम ठाकुर की JCB मशीन (नंबर HP65 2636) किराए पर ली गई थी। मंगलवार रात करीब 9:50 बजे कुलदीप मशीन से मलबा हटा रहे थे।

तभी अचानक JCB सड़क से फिसल गई और करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। ड्राइवर कुलदीप भी JCB के साथ ही नीचे गिरे।

मृतक JCB ड्राइवर कुलदीप सिंह का फाइल फोटो।

बेहद गरीब परिवार से थे JCB ड्राइवर

स्थानीय निवासी अजाने राम लाल, दीवान चंद और सोहन लाल ने घायल कुलदीप को सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप गरीब परिवार से थे। उनके पिता मजदूरी करते हैं और माता गृहिणी हैं। वह अपने पीछे पत्नी, 6 वर्षीय बेटा और 1 वर्षीय बेटी छोड़ गए हैं। उनका छोटा भाई ड्राइवरी से परिवार का गुजारा करता है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना ड्राइवर की लापरवाही से होना पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *