लुधियाना में भारत नगर चौक नजदीक पेट्रोल पंप वाली गली में दो कोठियों में लगी भीषण आग।
पंजाब के लुधियाना में भारत नगर चौक स्थित पेट्रोल पंप वाली गली में आज अचानक दो कोठियों में भीषण आग लग गई। घरों से धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचाया। साथ ही दोनों कोठियों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
.
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर आस-पास के घरों से लोगों को भी बाहर निकाला। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। आग की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
