मुख्य बातें

लुधियाना ग्रीन लैंड स्कूल के पिछे घर में मिला शव: दूसरी मंजिल की रेलिंग से लटक रहा था युवक,जांच में जुटी पुलिस – Ludhiana News

लुधियाना ग्रीन लैंड स्कूल के पिछे घर में मिला शव:  दूसरी मंजिल की रेलिंग से लटक रहा था युवक,जांच में जुटी पुलिस – Ludhiana News

लुधियाना जालंधर बाईपास के अमन नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्रीन लैंड स्कूल के पिछली तरफ (बैक साइड) स्थित एक किराए के मकान में एक 25 वर्षीय युवक का शव दूसरी मंजिल की सीढ़ियों की रेलिंग से लटकता हुआ मिला। मृतक पेशे से प्लंबर का काम करता था और हाल ही में अपने परिवार के साथ यहां किराए पर रहने आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक परमिंदर सिंह उम्र 25 वर्ष बचपन से ही लुधियाना में रहता था पेशे से वह प्लंबर का काम करता था मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। बताया जा रहा है कि वह किराए पर रह रहा था। इस दर्दनाक घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह से उजाड़ कर रख दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी सिमरन और एक 4 साल के मासूम बेटे को छोड़ गया है। जैसे ही लोगों ने युवक का शव दूसरी मंजिल की रेलिंग से लटकता हुआ देखा, इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद से पत्नी सिमरन का रो-रोकर बुरा हाल है। जाँच आत्महत्या या कुछ और? युवक दूसरी मंजिल की सीढ़ियों की रेलिंग से कैसे लटका और उसने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया फिलहाल इसके असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। फ़िलाहा शव को सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *