मुख्य बातें

शहडोल में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई: मिनी ट्रक और 2 ट्रैक्टर जब्त, 6 लोगों पर केस दर्ज – Shahdol News

शहडोल में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई:  मिनी ट्रक और 2 ट्रैक्टर जब्त, 6 लोगों पर केस दर्ज – Shahdol News


शहडोल में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई

शहडोल में पुलिस ने अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक मिनी ट्रक और दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

.

सोहागपुर पुलिस को नरवार गांव की सोन नदी से अवैध रेत खनन की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने निपानिया मार्ग पर एक मिनी ट्रक को रोका। चालक शिव लाल बैगा के पास रेत परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया। पूछताछ में पता चला कि वाहन के मालिक छैक लाल यादव हैं।

देवलौंद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से दो ट्रैक्टर जब्त किए। थाना प्रभारी सुभाष दुबे के अनुसार, दो अलग-अलग टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने सभी वाहनों के चालकों और मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *