हरियाणा के लोग अब चंडीगढ़ के साथ-साथ राजस्थान का भ्रमण भी वंदे भारत ट्रेन से कर सकेंगे। रेलवे ने हरियाणा के यात्रियों के लिए जोधपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जो मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन जोधपुर-दिल्ली के बीच दौड़ेगी
.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 26481, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 06 दिन (मंगलवार को छोडकर) नई रेलसेवा27 सिंतबर से जोधपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को सुबह 5.25 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 09.25 बजे आगमन व 09.30 बजे प्रस्थान कर 13.30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 26482, दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोड़कर) नई रेलसेवा 27 सिंतबर से दिल्ली कैंट से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को दोपहर बाद 3.10 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर शाम 7.00 बजे आगमन व 7.05 बजे प्रस्थान कर रात 11.20 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
हरियाणा के 2 स्टेशन पर ठहराव
वंदे भारत ट्रेन का राजस्थान के मेडता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर तथा हरियाणा के रेवाड़ी व गुरुग्राम स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वंदे भारत ट्रेन में 7 वातानुकूलित कुर्सीयान व 1 एक्जिक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे होंगे।
