मुख्य बातें

बेगूसराय के मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक: गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में प्रतिबंध का लगाया बैनर, त्रिशुल के साथ मंत्री का फोटो – Begusarai News

बेगूसराय के मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक:  गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में प्रतिबंध का लगाया बैनर, त्रिशुल के साथ मंत्री का फोटो – Begusarai News

गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाया जा रहा है। जिला मुख्यालय के काली स्थान, कर्पूरी स्थान और खातोपुर मंदिर में गिरिराज सिंह फैंस क्लब ने गुरुवार को बैनर लगाया गया है। बैनर में स्पष्ट रूप से लिखा ग

.

नवरात्रि के दौरान लगाया गया यह बैनर चर्चा का विषय बना हुआ है। बैनर में एक ओर दुर्गा जी का फोटो है तो दूसरी ओर फोटो में महाकाल का टोपी लगाए गिरिराज सिंह हाथ में त्रिशूल है।

गिरिराज सिंह फैंस क्लब के आयुष ईश्वर ने बताया कि शहर के मंदिरों से हमने बैनर लगाने की शुरुआत है। आने वाले दिनों में हम सभी मंदिरों में बैनर लगाएंगे और गैर हिंदुओं का प्रवेश रोकेंगे। अभी मां दुर्गा की आराधना हो रही है और ऐसे में जितने भी दुर्गा पूजा पंडाल हैं, जितनी दुर्गा पूजा समितियां हैं, सभी से अनुरोध किया जा रहा है कि सभी लोग अपने-अपने तरीके से यह पोस्टर लगाएं और गैर हिंदुओं का प्रवेश मंदिर परिसर और पूजा पंडाल में रोकें।

पूजा हमारे सनातनियों के गर्व का विषय है, हमारे मान मर्यादा से जुड़ा है। हमारी मां, बहन, बेटियां पूजा पंडाल और मंदिर परिसर में आती है, पूजा-अर्चना करतीं हैं। गैर हिंदुओं का मंदिर परिसर में कोई जगह नहीं है। जिन लोगों ने ईंट पत्थर जोड़कर अपना जगह बनाई है, वहां जाकर इबादत करें। हमारे लिए मंदिर ईंट-पत्थर से बना ढांचा नहीं है, हमारे भावना और आस्था का यह केंद्र है।

जो जिस भाषा से समझने वाले लोग हैं उन्हें वैसी भाषा में समझाएंगे

आयुष ने कहा कि मंदिर की मान मर्यादा की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम और हमारे समाज की है। जो काम मंदिर प्रबंधन को करना चाहिए, वह काम हम लोग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में सभी मंदिर के अध्यक्ष और सचिव से मिलकर अनुरोध करेंगे की गैर हिंदुओं का परिसर और आसपास पूरी तरह से निषेध होना चाहिए।

यहां काली मंदिर के चारों ओर प्रसाद के लिए जितने भी लड्डू बिक रहे हैं, सभी मुसलमान बनाते हैं। जो अपवित्र है। हमने जो बैनर लगाया है यह राजनीति का हिस्सा नहीं है। हमारे सांसद गिरिराज सिंह हिंदुओं की प्रखर आवाज हैं। उन्हीं की प्रेरणा से हम लोग विभिन्न तरह के कार्यक्रम करते हैं। बच्चों के बीच कॉपी किताब का वितरण करते हैं, रक्तदान करते हैं।

सामाजिक कार्यों में हमारी सहभागिता गिरिराज सिंह फैंस क्लब के तले रहेगी। जिस तरह गिरिराज सिंह हिंदुओं की प्रखर आवाज हैं, अपनी आवाज को आमजन तक पहुंचाते हैं। हम उनकी प्रेरणा से हिंदुओं के बीच जन जागृति चलाने के लिए अनेक पहल करते रहेंगे। जिससे हमारी सनातनी परंपरा और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद रहे वह मजबूत होता रहे‌।

गिरिराज सिंह का त्रिशूल वाला फोटो एक सांकेतिक है। हमारे यहां गदा, चक्र, बांसुरी और वाण सब कुछ है, जो जिस भाषा से समझने वाले लोग हैं उन्हें उसे भाषा से समझाएंगे। फोटो में गिरिराज सिंह के सिर पर महाकाल का टोपी है, वह महाकाल के भक्त हैं। इसलिए वह भी त्रिशूल से संदेश दे रहे हैं कि हम शास्त्र के साथ शस्त्र भी लेकर खड़े हैं।

मंदिर में गैर हिंदुओं की कोई जगह नहीं है

राघव कुमार कहते हैं कि हम हिंदू हमेशा से जागृत रहे। गैर हिंदू लव जिहाद, हमारे धर्म को भंग करने, हमारा पूजा पाठ को भंग करने के लिए आते हैं। हम नहीं चाहते हैं कि हमारे धर्म संस्कृति में कोई हस्तक्षेप करे। अभी तो यह शुरुआत है, हम सिर्फ बेगूसराय ही नहीं, पूरे बिहार और पूरे देश के मंदिरों में ऐसा बैनर लगाकर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगवाएंगे।

सोनू सरकार कहते हैं कि बैनर लगाने का एक ही उद्देश्य की हमारे अंगने में तुम्हारा क्या काम है। हिंदुओं के मंदिर में गैर हिंदुओं की कोई जगह नहीं है। इसलिए हम यह बैनर लगाए हैं, हम चाहते हैं कि कोई भी असामाजिक तत्व, गैर हिंदू, अधर्मी, विधर्मी हमारे मंदिर में नहीं आए। जो लोग इस पर आपत्ति कर रहे हैं, वह वैसे लोग हैं जिनका मस्जिदों में आना-जाना होता है।

जिनका वैसे लोगों के साथ उठना बैठना होता है जो अपना धर्म धीरे-धीरे परिवर्तन कर गलत धर्म को स्वीकार करना चाहते हैं।

आकाश कुमार का कहना है कि हमारी जो संस्कृति और सभ्यता है, उस सनातन की रक्षा करने के लिए बैनर लगा है। मंदिर में हम सनातनी पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं, जो भी गैर धर्मी हैं या जो भी इसका विरोध कर रहे हैं वह विधायक बनने की राजनीति कर रहे हैं। इससे लगता है कि वह हिंदू नहीं हैं। हम लोग अपने धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *