मुख्य बातें

महाराष्ट्र-ओडिशा और केरल में लौटते मानसून से भारी बारिश: तिरुवनंतपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद; हैदराबाद में खराब मौसम से 3 फ्लाइट डायवर्ट

महाराष्ट्र-ओडिशा और केरल में लौटते मानसून से भारी बारिश:  तिरुवनंतपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद; हैदराबाद में खराब मौसम से 3 फ्लाइट डायवर्ट


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Punjab Haryana Monsoon| Rajasthan Kashmir UP Kolkata Rain Alert

नई दिल्ली/चंडीगढ़/भोपाल/लखनऊ13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत के राज्यों से लौट रहा मानसून इन दिनाें दक्षिणी राज्यों में एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पाथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तिरुवनंतपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद हैं।

हैदराबाद में खराब मौसम के कारण 3 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भी भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं।

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम से 28 सितंबर तक महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। ओडिशा में 18 जिले हाई अलर्ट पर हैं।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में मानसून विदा हो चुका है। गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से अभी मानसून बाकी है।

मध्यप्रदेश से अगले 48 घंटों में मानसून सीजन खत्म हो सकता है। मानसून के महाराष्ट्र से 5 अक्टूबर से पहले लौटने की उम्मीद नहीं है।

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में बाढ़ उतरने के बाद घाटों और नदी तटों पर सीढ़ियों पर कीचड़ जमा है।

उत्तर प्रदेश: वाराणसी में बाढ़ उतरने के बाद घाटों और नदी तटों पर सीढ़ियों पर कीचड़ जमा है।

राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें…

देशभर से जुड़े मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

07:18 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद: शंकर नगर में भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा

06:30 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मराठवाड़ा: 8 जिलों के बारिश प्रभावित किसानों को 1500 करोड़ की मदद

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल मई से अगस्त के बीच भारी बारिश के कारण फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को सहायता राशि वितरित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। मराठवाड़ा के आठ जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ आई थी, और फसल नुकसान का आकलन करने का काम अभी चल रहा है।

20 सितंबर से मराठवाड़ा में भारी बारिश और उफनती नदियों ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है, जिसमें 9 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ ने राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर मराठवाड़ा क्षेत्र में लाखों एकड़ में लगी फसलों को नष्ट कर दिया है।

05:53 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

केरल: तिरुवनंतपुर में भारी बारिश, सड़कों पर 2 फीट तक पानी

05:29 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

तेलंगाना: साइबराबाद पुलिस की सलाह- IT कंपनी वर्क फ्रॉम होम दें

साइबराबाद पुलिस ने शुक्रवार को आईटी कंपनियों को एक सलाह जारी की है कि वे अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम करने दें ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। मौसम विभाग ने तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, महबूबाबाद, वारंगल, हनुमाकोंडा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

04:59 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार: 13 जिलों में अलर्ट:40KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

बिहार के 13 जिलों में शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। यलो अलर्ट वाले जिलों में अगले दो दिनों तक रुक-रुककर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 40KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया एक्टिव है, जिसका असर बिहार के ऊपर पड़ रहा है। यही कारण है कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…

04:53 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: रात का तापमान 20 डिग्री ​सेल्सियस से नीचे; कई शहरों में दिन गर्म

राजस्थान में बारिश का दौर थमने के साथ ही अब रात में ठंडक बढ़ने लगी है। राज्य में सिरोही के बाद दौसा में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। नागौर, पाली समेत अन्य शहरों में भी रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। इधर जयपुर, पिलानी, गंगानगर समेत कई शहरों में दिन में गर्मी तेज होने लगी है। पढ़ें पूरी खबर…

04:49 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश: अगले 2 दिन हल्की बारिश; अब तक 44.1 इंच पानी गिरा

मध्यप्रदेश से विदाई ले रहा मानसून जाते-जाते भी जमकर बरसेगा। मौसम विभाग ने 28 और 29 सितंबर को इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और उज्जैन संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इससे पहले कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अगले एक-दो दिन में ग्वालियर, दतिया और मंदसौर से भी मानसून के लौटने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

04:39 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: 33 जिलों में अलर्ट, राज्य के दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश संभव

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से आज पूरे छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी है। अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ में। इसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है। रायपुर के देवेन्द्र नगर सेक्टर-3 दुर्गा मैदान में बारिश के बीच छाता लेकर गरबा करती रही महिलाएं। पढ़ें पूरी खबर…

04:28 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, पश्चिमी हिस्से से मानसून लौटा

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से मानसून की बुधवार को विदाई हो गई। माैसम विभाग की मानें तो प्रदेश के बाकी बचे हिस्से से भी मानसून जल्द ही विदा ले लेगा। इस मौसमी बदलाव के बीच बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल के असर से अगले 28 सितंबर तक छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

04:13 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

झारखंड: ​​​​​​​एक हफ्ते हल्की बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इसका असर झारखंड पर भी दिखेगा। मौसम विभाग ने 26 सितंबर से एक अक्टूबर तक कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। 30 सितंबर तक यलो अलर्ट है। कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। पढ़ें पूरी खबर…

04:03 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

हरियाणा में 27 सितंबर तक लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव होगा और पहाड़ों की तरफ से हवाएं चलेंगी। इससे दिन का तापमान 3 डिग्री तक नीचे आने संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और हल्की ठंड महसूस की जा सकेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार औसत से ज्यादा बारिश होने के कारण समय से पहले ठंड आएगी। पढ़ें पूरी खबर…

03:40 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पंजाब: बढ़ने लगा तापमान, राज्य में 1 अक्टूबर तक बारिश नहीं

पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी है।मानसून राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है। अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अनुमान है कि रात के तापमान में हल्की गिरावट होती आएगी, जबकि दिन का पारा लगातार चढ़ता रहेगा। अब राज्य में बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

03:27 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: मानसून जाते ही बढ़ने लगी गर्मी; 14 शहरों का पारा 30° पार

हिमाचल में आज से अगले 6 दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मानसून के जाते ही गर्मी बढ़ने लगी है। आमतौर पर ठंडे रहने वाले केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 5.6 डिग्री और कल्पा के तापमान में 5.2 डिग्री का उछाल रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के 26 शहरों में से 14 जगह का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

03:19 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल

03:18 AM26 सितम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *