मुख्य बातें

खगड़िया के धमारा गांव में बिजली संकट: महीने में सिर्फ 10-12 दिन आपूर्ति, 700 घर प्रभावित – Khagaria News

खगड़िया के धमारा गांव में बिजली संकट:  महीने में सिर्फ 10-12 दिन आपूर्ति, 700 घर प्रभावित – Khagaria News

खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड की सरसवा पंचायत के धमारा गांव के वार्ड नंबर एक, दो, तीन और चार में बीते कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी में लगभग 700 घरों के ग्रामीण परेशान हैं, क्योंकि उन्हें महीने में सिर्फ 10 से 12 दिन ही बिजली मिल पाती

.

ग्रामीणों के अनुसार, धमारा गांव में बिजली बछौता बिजली ग्रिड से सोनमनखी होते हुए सामहर खुर्द और खेतों के रास्ते पहुंचती है। ग्रिड से गांव की दूरी लगभग 30 से 35 किलोमीटर है, जिसके कारण हल्की हवा चलने पर भी लाइन में खराबी आ जाती है और बिजली गुल हो जाती है।

लंबी दूरी के कारण लाइन में बार-बार खराबी आती है और कई दिनों तक ठीक नहीं हो पाती। इससे गांव के 700 घर अंधेरे में डूबे रहते हैं। भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खिड़नियां गांव और धमारा घाट स्टेशन पर कात्यायनी फीडर से बिजली आपूर्ति की जाए, ताकि गांव को नियमित बिजली मिल सके।

इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता शेखर वर्मा ने बताया कि धमारा गांव में बछौता ग्रिड से लाइन जाती है। दूरी अधिक होने के कारण बार-बार कहीं न कहीं फॉल्ट हो जाता है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने कहा कि अभी किसी तरह बिजली चालू करवाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *