मुख्य बातें

हांसी में सीएम फ्लाइंग ने वसूला 6 लाख जुर्माना: हांसी-उमरा रोड पर चेकिंग में काटे 20 चालान, 8 वाहन जब्त – Hansi News

हांसी में सीएम फ्लाइंग ने वसूला 6 लाख जुर्माना:  हांसी-उमरा रोड पर चेकिंग में काटे 20 चालान, 8 वाहन जब्त – Hansi News

हांसी में वाहनों की चेकिंग करते सीएम फ्लाइंग टीम

हिसार के हांसी में शनिवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस अभियान के तहत 20 वाहनों के चालान किए गए और 8 ओवरलोड वाहनों को जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 6 लाख 2 हजार 500 रुपए का जु

.

यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई। उनके साथ आरटीओ कार्यालय के टीएसआई सतीश, एएसआई सुरेंद्र और एचसी विजय भी मौजूद थे। टीम को सूचना मिली थी कि कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए ओवरलोड गाड़ियां चला रहे हैं। इसके अलावा, टैक्स चोरी, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र की कमी जैसी अनियमितताएं भी सामने आ रही थीं।

चेकिंग के मांगे गए वाहनों के कागजात

इस सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने हांसी-उमरा रोड, हांसी-भिवानी रोड और हिसार-दिल्ली रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इंचार्ज सुनैना ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण कार्ड, टैक्स रसीद और वाहन में लदे सामान के वजन व आकार की गहनता से जांच की।

नियम तोड़ने वाले चालकों के 20 चालान किए गए और 6 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया। जिन वाहन मालिकों ने मौके पर ही ऑनलाइन चालान राशि का भुगतान कर दिया, उन्हें जाने की अनुमति दी गई, जबकि शेष आठ वाहनों को जब्त कर लिया गया।

लाइसेंस, प्रदूषण कार्ड हमेशा अपने पास रखें

इंचार्ज सुनैना ने कहा कि ओवरलोड वाहन सड़क हादसों के प्रमुख कारणों में से एक हैं। ऐसे वाहन न केवल चालक के लिए बल्कि आम जनता की जानमाल के लिए भी खतरा साबित होते हैं। उन्होंने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे समय पर टैक्स जमा कराएं, वैध बीमा, प्रदूषण कार्ड और लाइसेंस हमेशा अपने पास रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *