पंजाब के शहरों में धूप खिली रहेगी।
पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ौतरी जारी है। बीते 24 घंटों में तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली। जिसके बाद राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक बना हुआ है। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। मानसा में त
.
वहीं, राज्य का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। वहीं, आने वाले दिनों में भी राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं हैं। जिसके बाद राज्य का तापमान शुष्क बना रहेगा।
पंजाब का न्यूनतम व अधिकतम तापमान
शनिवार अधिकतर शहरों के तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिली। अमृतसर का तापमान 1.1 डिग्री अधिक बढ़कर 35.2 डिग्री, लुधियाना का तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 36.4 डिग्री, पठानकोट का तापमान 3.3 डिग्री बढ़कर 35.8 डिग्री, बठिंडा का तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 36.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 21 से 26 डिग्री के बीच बना हुआ है।
पंजाब के प्रमुश शहरों का न्यूनतम व अधिकतम तापमान (डिग्री में)
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
| अमृतसर | 35.2 | 23.9 |
| लुधियाना | 36.4 | 24.1 |
| पटियाला | 35.4 | 24.8 |
| पठानकोट | 35.8 | 24.2 |
| बठिंडा | 36.9 | 23 |
| मानसा | 38.3 | 24.4 |
| मोहाली | 36.2 | 25.2 |
| फिरोजपुर | 34.6 | 24.1 |
जानें अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार- 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राज्य के मध्य भागों में यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी व पूर्वी जिलों में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
न्यूनतम तापमान की बात करें तो दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में यह 20 से 22 डिग्री सेल्सियस, शेष हिस्सों में 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट जिले में 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान सा
पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान।
पंजाब के प्रमुख शहरों में आज मौसम
अमृतसर- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा।
जालंधर- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा।
लुधियाना- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा।
पटियाला- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा।
मोहाली- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच बना रहेगा।
