मुख्य बातें

जालंधर में मुर्गियां चोरी पर दो गुट आपस में भिड़े: 4 लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर; फिल्लौर सिविल अस्पताल में भी हंगामा – Jalandhar News

जालंधर में मुर्गियां चोरी पर दो गुट आपस में भिड़े:  4 लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर; फिल्लौर सिविल अस्पताल में भी हंगामा – Jalandhar News


घटना में जख्मी व्यक्ति मामले की जानकारी देता हुआ।

पंजाब के जालंधर में फिल्लौर के गांव गढ़ा में मुर्गियों की चोरी को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के दो-दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला यहीं नहीं रुका दोनों गुट अस्पता

.

गुरदीप सिंह और उनके बेटे परमजीत ने आरोप लगाया कि दूसरा गुट उनके खिलाफ केस को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है और पुलिस उन्हें जबरन जालंधर भेज रही है, जबकि दूसरी तरफ के लोग सिविल अस्पताल में ही मौजूद रहे।

जब दूसरे पक्ष के बलजीत सिंह और बलबीर सिंह से इस आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि गुरदीप सिंह के परिवार वालों ने उनके घर के बाहर से मुर्गा चोरी किया है, जो सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है। उन्होंने बताया कि जब वे इस बारे में शिकायत करने गए तो दूसरी तरफ से उन पर हमला कर दिया गया, जिसमें वे भी घायल हो गए। उनका कहना था कि उन्होंने किसी भी प्रकार से किसी केस का निरादर नहीं किया है।

मामले की जानकारी देता हुआ पीड़ित।

डॉक्टर बोले- कुल चार मरीज अस्पताल लाए गए

सिविल अस्पताल के डॉक्टर मनीप ने कहा- कुल चार मरीज अस्पताल लाए गए थे। इनमें से गुरदीप सिंह को गंभीर चोटों की वजह से जालंधर रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी तीन मरीजों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर ने यह भी कहा कि दोनों गुटों ने अस्पताल में भी हंगामा किया, जिस पर SHO भूषण कुमार मौके पर आए और स्थिति को संभाला।

कुमार बोले- 112 से घटना की मिली थी सूचना

SHO भूषण कुमार ने बताया कि उन्हें 112 नंबर से फोन पर झगड़े की सूचना मिली थी। जब वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों को अलग कर दिया गया और गंभीर रूप से घायल गुरदीप सिंह को जालंधर भेजा गया। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि मरीज के सिर पर टांके लगाने के लिए कट लगाए गए थे, इसलिए बेअदबी के आरोप निराधार प्रतीत होते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *