मुख्य बातें

हिमाचल में 5 दिन मौसम साफ रहेगा, सताएगी गर्मी: 13 शहरों में तापमान 30 डिग्री पार; 2-3 डिग्री और उछाल की संभावना – Shimla News

हिमाचल में 5 दिन मौसम साफ रहेगा, सताएगी गर्मी:  13 शहरों में तापमान 30 डिग्री पार; 2-3 डिग्री और उछाल की संभावना – Shimla News


शिमला में सुबह ही धूप खिल गई है।

हिमाचल प्रदेश 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अक्टूबर के आरंभ तक मौसम के ड्राई रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश से मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है। लोगों को अब सितंबर के अंत और अक्टूबर के प्रारंभ में

.

ऊना का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 36.4 डिग्री और कुल्लू के बजौरा का तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। प्रदेश के 13 शहरों में टैम्परेचर 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है।

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा हो गया है। केलांग के तापमान में सबसे ज्यादा 6.1 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है और यहां का पारा 24.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी नॉर्मल से अधिक चल रहा है।

हिमाचल में मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया जिलावार तापमान का डेटा।

एमडी3के अनुसार बीते 24 घटों में सोलन का तापमान सामान्य की तुलना में 0.1 डिग्री के उछाल के साथ 31.1 डिग्री, शिमला का 1.5 डिग्री के उछाल के बाद 27.7 डिग्री, कल्पा का 0.1 डिग्री ज्यादा के साथ 25.5 डिग्री, भुंतर का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक के साथ 33.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इसी तरह अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल आया है।

अभी और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 5 दिन तक बारिश के आसार नहीं है। इस दौरान प्रदेशभर में धूप खिलेगी। इससे खासकर दिन के तापमान में अगले कुछ दिनों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में उछाल आने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *