मुख्य बातें

‘तारक मेहता’ के डॉ. हाथी जमुई पहुंचे, दर्शकों संग नाचे: निर्मल सोनी को देखने के लिए महिलाओं, बच्चों और प्रशंसकों में उत्साह, डांडिया महोत्सव में हुए शामिल – Jamui News

‘तारक मेहता’ के डॉ. हाथी जमुई पहुंचे, दर्शकों संग नाचे:  निर्मल सोनी को देखने के लिए महिलाओं, बच्चों और प्रशंसकों में उत्साह, डांडिया महोत्सव में हुए शामिल – Jamui News


जमुई में लोकप्रिय TV धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉ. हाथी का किरदार निभाने वाले कलाकार निर्मल सोनी शनिवार देर रात जमुई पहुंचे। उन्होंने शहर के बायपास रोड स्थित एक विवाह भवन में आयोजित डांडिया महोत्सव में दर्शकों संग खूब नाचे।

.

दशहरा पर्व के उत्साह के बीच आयोजित इस महोत्सव में निर्मल सोनी ने अपने धारावाहिक के कुछ प्रसिद्ध संवादों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने ‘हम ही हैं’ जैसे डायलॉग बोलकर जमुई के लोगों का दिल जीत लिया।

‘तारक मेहता’ के कलाकार निर्मल सोनी ।

कहा, लिट्टी-चोखा पसंद

इस दौरान निर्मल सोनी को देखने के लिए महिलाओं, बच्चों और उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। निर्मल सोनी ने कहा कि, पटना के बाद यह पहली बार है जब वह बिहार के जमुई जैसे छोटे शहर में आए हैं।

उन्होंने बताया कि, यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा रहा है। उन्होंने बिहार की प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा का भी जिक्र किया।

डांडिया महोत्सव का आयोजन जश्न मेकर द्वारा किया गया था। आयोजक शशांक कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम दुर्गा पूजा के अवसर पर डांडिया महोत्सव के लिए आयोजित किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *