कांग्रेस और जेपी पर निशाना साधते हुए इनेलो के वरिष्ठ नेता उमेद सिंह लोहान।
हिसार में इनेलो के वरिष्ठ नेता उमेद सिंह लोहान ने दावा किया कि इनेलो की रोहतक रैली ने प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव की शुरुआत कर दी है। लोहान ने आरोप लगाया कि रैली के बाद कुछ कांग्रेसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग कर एडिटेड तस्वीरें सोशल
.
वहीं, लोहान ने जयप्रकाश (जेपी) पर भी हमला बोला और कहा कि जिन लोगों ने उन्हें लोकसभा चुनाव में वोट देकर सांसद बनाया, आज वही जेपी उन लोगों को झूठा व नकली बता रहे हैं। यह रैली में पहुंचने वाले लोगों का अपमान है।
पिता-पुत्र के गीत गाने में लगे जेपी
सांसद जेपी और हुड्डा परिवार पर हमला बोलते हुए लोहान ने कहा कि जेपी तो “पिता-पुत्र के गीत गाने” में ही व्यस्त हैं। उन्होंने कांग्रेस पर बड़े नेताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल और चौधरी बंसीलाल को कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनानी पड़ी थी।
जयप्रकाश को पुरानी पार्टी में आना पड़ सकता
लोहान ने कहा कि अगर समय बदला तो जयप्रकाश को अपनी पुरानी पार्टी में वापस भी आना पड़ सकता है, क्योंकि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता।
‘रिटायर’ वाले बयान पर जेपी पर पलटवार
उमेद लोहान ने सांसद जयप्रकाश के संपत सिंह को ‘रिटायर’ बताने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही उन्हें रिटायर बताए, लेकिन ऐसे अनुभवी लोगों की जरूरत हमेशा रहती है। पार्टी ताऊ देवीलाल के साथ काम कर चुके ऐसे नेताओं का हमेशा सम्मान करती है।
इनेलो नेता ने संपत सिंह को प्रदेश के राजनेताओं में सबसे बुद्धिजीवी लोगों में से एक बताया और कहा कि अपने राजनीतिक गुरु स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती के कार्यक्रम में जाने पर किसी को भी उनके प्रति गलत शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। पार्टी में शामिल होना या न होना उन पर निर्भर करता है।
