मुख्य बातें

आरक्षक रामनारायण के नॉमिनी को मिला एक करोड़: पुलिस सैलरी पैकेज से की गई मदद, सड़क दुर्घटना में मौत पर एसएसपी ने सौंपा चेक – Bilaspur (Chhattisgarh) News

आरक्षक रामनारायण के नॉमिनी को मिला एक करोड़:  पुलिस सैलरी पैकेज से की गई मदद, सड़क दुर्घटना में मौत पर एसएसपी ने सौंपा चेक – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर में जिला पुलिस बल के आरक्षक रामनारायण सिंह के नॉमिनी को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह सहायता राशि उनकी सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मौत के बाद दी गई।

.

भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। आरक्षक रामनारायण सिंह की मौत 5 अप्रैल को कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी में एक सड़क दुर्घटना में हुई थी।

इस घटना के बाद कोनी थाने में मर्ग कायम कर जांच की गई थी और फिर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरक्षक रामनारायण सिंह का नंबर 558 था।

एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज में नॉमिनी को बीमा राशि का प्रावधान

भारतीय स्टेट बैंक के पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दुर्घटना के कारण मौत, स्थायी पूर्ण विकलांगता या स्थायी आंशिक विकलांगता होने पर नॉमिनी को बीमा राशि देने का प्रावधान है। पुलिस विभाग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ इस पैकेज के लिए अनुबंध किया है।

सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत पर 1 करोड़ का बीमा क्लेम

इस अनुबंध के अंतर्गत, सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत होने पर अधिकतम 1 करोड़ रुपए का क्लेम प्राप्त किया जा सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने रामनारायण सिंह के नॉमिनी को बीमा राशि दिलाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक को निर्देशित किया था।

एसएसपी के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स.उ.नि. (अ) सुरेश कुमार पटेल ने मृत आरक्षक की पत्नी के माध्यम से सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाएं पूरी करवाईं।

मृतक आरक्षक रामनारायण सिंह की पत्नी पूनम सिंह ठाकुर और पुत्र सुरेंद्र सिंह ठाकुर को भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा यह एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *