मुख्य बातें

मोदी ने इटली PM की ऑटोबायोग्राफी की प्रस्तावना लिखी: कहा- यह मेलोनी की ‘मन की बात’; उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक

मोदी ने इटली PM की ऑटोबायोग्राफी की प्रस्तावना लिखी:  कहा- यह मेलोनी की ‘मन की बात’; उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी ‘आई एम जॉर्जिया – माय रूट्स, माय प्रिंसिपल्स’ के इंडियन एडिशन के लिए फॉरवर्ड (प्रस्तावना) लिखा है।

इस किताब को जल्द ही भारत में रूपा पब्लिकेशंस लॉन्च करेगा। मोदी ने मेलोनी को एक ‘देशभक्त और बेहतरीन समकालीन’ नेता’ बताते हुए तारीफ की। साथ ही उनकी निजी और राजनीतिक यात्रा को भारत के लोगों के लिए प्रेरणादायक बताया।

मोदी ने अपने रेडियो शो ‘मन की बात’ का जिक्र करते हुए इस किताब को मेलोनी की ‘मन की बात’ जैसा बताया। मोदी ने लिखा कि उनके लिए यह ‘बहुत बड़ा सम्मान’ है कि वे इस किताब की प्रस्तावना लिख रहे हैं और वे यह काम मेलोनी के प्रति ‘सम्मान, प्रशंसा और दोस्ती’ की भावना के साथ कर रहे हैं।

जॉर्जिया मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी 2021 में इटली में आई थी।

जॉर्जिया मेलोनी की ऑटोबायोग्राफी 2021 में इटली में आई थी।

मोदी ने दुनिया के नेताओं से जुड़े अपने अनुभव लिखे

अपने प्रस्तावना में मोदी ने अपने 11 साल के कार्यकाल में दुनिया के कई नेताओं से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि मेलोनी का जीवन स्थिरता और जड़ों से जुड़े रहने के महत्व को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘किसी की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करते हुए दुनिया के साथ समान स्तर पर बातचीत करना हमारे मूल्यों से मेल खाता है।’

मेलोनी कई बार मोदी को अपना अच्छा दोस्त बता चुकी हैं।

मेलोनी कई बार मोदी को अपना अच्छा दोस्त बता चुकी हैं।

मेलोनी के बचपन के संघर्षों से लेकर पीएम बनने की कहानी

मूल रूप से इटली में प्रकाशित यह आत्मकथा मेलोनी के निजी और राजनीतिक जीवन का खुला चित्रण है। इसमें उन्होंने अपने बचपन, रोम के गारबटेला मोहल्ले, अपनी मां अन्ना, बहन अरियाना, और दादा-दादी मारिया और जियानी के बारे में बताया है।

साथ ही,पिता को खोने के दर्द को भी बयां किया है। किताब में उनकी किशोरावस्था में शुरू हुई राजनीति के प्रति रुचि, मंत्रालयी पद, फ्राटेली डी’इटालिया और यूरोपियन कंजर्वेटिव्स की नेतृत्व यात्रा, और अंत में इटली के सर्वोच्च राजनीतिक पद तक पहुंचने की कहानी है।

किताब में मेलोनी ने अपने पूर्व पति एंड्रिया गियाम्ब्रुनो और बेटी जिनेव्रा के साथ संबंध, मातृत्व, विश्वास, पहचान और इटली के लिए अपने दृष्टिकोण पर भी लिखा है। उन्होंने अपनी चुनौतियों और आकांक्षाओं को सीधे तौर पर साझा किया है।

जॉर्जिया मेलोनी अपनी बेटी औरपूर्व पति एंड्रिया गियाम्ब्रुनो के साथ। दोनों 2023 में अलग हो गए थे।

जॉर्जिया मेलोनी अपनी बेटी औरपूर्व पति एंड्रिया गियाम्ब्रुनो के साथ। दोनों 2023 में अलग हो गए थे।

पहली बार 2021 में इटली में प्रकाशित हुई

मेलोनी की आत्मकथा पहली बार इटली में 2021 में Rizzoli पब्लिशिंग ने प्रकाशित की था। इसका इटालियन संस्करण ‘Io Sono Giorgia’ के नाम से जारी किया गया था।

इसका अंग्रेजी अनुवाद का प्रकाशन 2025 में आया। इस संस्करण में डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने प्रस्तावना लिखी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *